विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल घूमने को दिल्ली की टीचर ने 600 रुपए में बुक की थी टैक्सी, ड्राइवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Published: Sat, 07 Mar 2026 10:03 AM (IST)

नैनीताल में दिल्ली की एक निजी स्कूल शिक्षिका के साथ हुई शर्मनाक घटना के मामले में पुलिस ने टैक्सी चालक ...और पढ़ें

लूटे गए मोबाइल के साथ आरोपित गिरफ्तार। प्रतीकात्मक

लूटे गए मोबाइल के साथ आरोपित गिरफ्तार। प्रतीकात्मक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल । शहर में दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र की निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ हुई शर्मनाक घटना के मामले में आरोपित 39 वर्षीय दीपक बोरा पुत्र नंदन बोरा निवासी गुजरौला हल्द्वानी निवासी टैक्सी चालक को पुलिस ने भवाली रोड में पाइंस के पास गिरफ्तार कर लिया।

टैक्सी की जीपीएस लोकेशन के आधार पर तल्लीताल के एसआई सतीश उपाध्याय, एसआई बबिता, एएसआई सुनील कुमार, सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपित के पास युवती का मोबाइल फोन भी बरामद कर लुया गया है।

थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिपोर्ट दर्ज होने के आठ घंटे से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसओ के अनुसार युवती के स्वजन भी नैनीताल पहुंच गए हैं।

600 रुपये में बुक की थी टैक्सी

नैनीताल: पुलिस के अनुसार युवती ने काठगोदाम से नैनीताल के लिए 600 रुपये में टैक्सी बुक की थी। बेलुवाखान की ग्राम प्रधान बबिता मनराल की ओर से पीड़िता को पुलिस तक पहुंचाने में विशेष प्रयास किये गए।

इधर शहर में महिला पर्यटक के सत्य हुई शर्मनाक घटना से व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली की युवती के साथ घटना से महिला सुरक्षा पर सवाल

नैनीताल: सालों बाद सरोवर नगरी में महिला पर्यटक के साथ लूट व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद महिला सुरक्षा के पुलिसिया दावे पर सवाल उठ रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि ज्योलीकोट पुलिस चौकी में रात में टैक्सी की चेकिंग क्यों नहीं की गई। नैनीताल में पर्यटन शहर होने की वजह से हल्द्वानी के साथ ही कुमाऊं के अन्य शहरों से टैक्सी वाहन आते हैं लेकिन आम तौर पर पुलिस सुनसान सड़कों से पर रात में चलने वाले वाहनों की चेकिंग नहीं करती।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की पर्यटक से छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास, नैनीताल में जंगल में छिपकर युवती ने बचाई जान

यह भी पढ़ें- नैनीताल में होलिका दहन पर हंगामा, तय जगह पर मोहम्मद रफी ने रख दी वॉशिंग मशीन; बढ़ा तनाव