इमानदार लोगों को सजा दे रही है प्रदेश सरकार : राजा
भाकपा (माक्सवादी-लेनिनवादी) के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
By Edited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 08:57 PM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2018 04:59 PM (IST)
बिंदुखत्ता : भाकपा (माक्सवादी-लेनिनवादी) के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। बिंदुखत्ता के काररोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए माले के केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड राजा बहुगुणा ने कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद से दलितों, अल्पसंख्यकों, स्त्रियों और विद्यार्थियों के शोषण की घटनाएं बढ़ गई हैं। ईमानदार लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। माले नेता बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि बिंदुखत्ता व अन्य खत्तों को राजस्व गाव बनाने के सवाल पर डबल इंजन की भाजपा सरकार जनता से धोखाधड़ी कर रही है। इस अवसर पर तय किया गया कि 30 अप्रैल को राजस्व गांव समेत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जन अधिकार मार्च निकाला जायेगा और मई को मजदूर दिवस में पार्टी पूरी ताकत के साथ भागीदारी करेगी। गरीबों और वंचितों के खिलाफ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। दमन के खिलाफ प्रस्ताव पारित इस अवसर पर हल्द्वानी में ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने के खिलाफ चल रहे आदोलन के समर्थन और आदोलनकारियों के दमन के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। ये रहे मौजूद बैठक में विमला रौथाण, ललित मटियाली, दुर्गा सिंह मेहता, पुष्कर दुबड़िया, गोविंद सिंह जीना, राजेंद्र शाह, मदन धामी, स्वरूप सिंह दानू, हेमा रजवार, गोपाल, कमलापति जोशी, रमेश चंद्र भट्ट, देवेंद्र रौतेला, हरीश चंद्र सिंह भंडारी, नैन सिंह कोरंगा, प्रेम राम टम्टा, पनी राम, किशन सिंह बघरी, खीम सिंह वर्मा, महेंद्र रावत, निर्मला देवी, कमलेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला सचिव कैलाश पाण्डेय ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें