विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोली खत्म, लेकिन निठारी अब भी जिंदा है...19 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन?

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:46 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2026 10:19 AM (IST)

Nithari Case Accused: सुरेंद्र कोली की मौत के बाद निठारी कांड का रहस्य एक बार फिर गहरा गया है, जिससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सुरेंद्र कोली की मौत से निठारी कांड का रहस्य फिर गहराया

  2. निठारी कांड में 19 बच्चों की हत्या का जिम्मेदार कौन

  3. आरुषि-हेमराज हत्याकांड भी निठारी की तरह अनसुलझा रहा

विजय यादव, हल्द्वानी।  Surendra Koli Suicide: नोएडा का निठारी कांड। 29 दिसंबर 2006 को यह मामला पूरे देश में चर्चा में आया था। निठारी गांव में मोनिंदर सिंह पंधेर के घर के पीछे एक नाले से आठ बच्चों के कंकाल मिले थे। बाद में यह संख्या 19 जा पहुंची थी। इस मामले में पंधेर व उसके घरेलू सहायक सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया गया।

19 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन?

मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी गई, लेकिन अंततः पंधेर व कोली दोनों सुप्रीम कोर्ट से बरी हो गए। वक्त के साथ जनमानस भी इस भयानक कांड को भूल सा गया था, लेकिन हरिद्वार में कोली के आत्महत्या करने के बाद पूरा प्रकरण अब फिर देशभर में सुर्खियों में है। और यह सवाल हर दिलो-दिमाग को झकझोर रहा कि आखिर 19 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है।

यह भी पढ़ें- Surendra Koli Suicide: यूपी से आई सिफारिश की कॉल... तब हरिद्वार में खोल सका चाय की दुकान... उसी में दी जान

देखा जाए तो यह कोई अकेला मामला नहीं जिसे सीबीआइ भी सुलझा नहीं सकी। निठारी की तरह ही नोएडा का आरुषि-हेमराज हत्याकांड भी अनसुलझा रह गया था।

आरुषि तालवार हत्याकांड

16 मई 2008 को 13 वर्षीय आरुषि तालवार की उसके घर में हत्या कर दी गई थी। इसके अगले दिन घरेलू सहायक हेमराज का घर की छत पर शव मिला था। इस मामले में आरुषि के माता पिता आरोपित बनाए गए थे जिन्हें बाद में अदालत ने दोषमुक्त करार दिया था। निठारी कांड की तरह यह मामला भी एक पहेली बनकर ही रह गया।

जिन स्थितियों में कोली का शव मिला, मौके से कोई सुसाइड नोट का बरामद न होना, इस पूरे मामले में सवाल खड़ा कर रहा है। निठारी कांड में लापता एक बच्ची ज्योति के माता-पिता ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका भी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें- आत्महत्या से पहले सुरेंद्र कोली ने किसे किया आखिरी फोन? गहराया मौत का रहस्य

सवाल यह है कि जब सुप्रीम कोर्ट से इस पूरे मामले को पटाक्षेप हो चुका था, तब क्या कोई कड़ी शेष ह गई थी जो जुड़ने न पाए, इसलिए कोली का मरना जरूनी थी। कोली की मौत की खबर प्रसारित होते ही इंटरनेट मीडिया पर निठारी कांड फिर से जिंदा हो गया और यह सवाल भी उठने लगा कि 19 बच्चों की मौत का रहस्य कब खुलेगा।

अनसुलझे सवाल

  • आखिर कच्चों का हत्यारा कौन?
  • 20 वर्ष पुराने मामले को सुलझाने में सीबीआइ भी रही नाकाम
  • नोएडा का आरुषि-हेमराज हत्याकांड भी इसी तरह रह गया अनसुलझा