विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी खर्च में जोगेंद्र से आगे सुमित

By Edited By:
Published: Fri, 09 Nov 2018 05:00 AM (IST)

निकाय चुनाव में फतह हासिल करने के लिए प्रत्याशियों की जोर-आजमाइस शुरू हो गई है।

चुनावी खर्च में जोगेंद्र से आगे सुमित
चुनावी खर्च में जोगेंद्र से आगे सुमित

नैनीताल (जेएनएन ) : निकाय चुनाव में फतह हासिल करने के लिए प्रत्याशियों की जोर-आजमाइश तेज हो गई है। मतदाताओं को रिझाने के लिए घर-घर दस्तक देने के साथ पोस्टर वार का भी खूब सहारा लिया जा रहा है। शुरुआती चुनावी खर्चे के लिहाज से देखें तो कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुमित हृदयेश लीड बनाए हुए हैं। निर्वाचन विभाग ने प्रत्याशियों के लिए चुनाव की खर्च सीमा तय की है। मेयर प्रत्याशी को 16 लाख रुपये चुनाव प्रचार करने की अनुमति है। निर्वाचन विभाग को दी जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी सुमित 3.12 लाख रुपये अपने प्रचार में खर्च कर चुके हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला खर्च के मामले में छोड़ी सतर्कता बरत रहे हैं। रौतेला ने 1.89 लाख रुपये खुद के प्रचार में खर्च किए हैं। जांच अधिकारी एनसी पांडे के मुताबिक प्रत्याशी अभी तक पोस्टर, बैनर, होर्डिग आदि पर ही अधिक खर्च कर रहे हैं। इधर, दोनों प्रत्याशी अब दिन रात चुनाव जीतने के लिए मेहनत में लग गए हैं। पूरे दिन भर लोगों से मिलना और वोट के विनती करने का कार्यक्रम लगातार चल रहा है। कहीं पर कोई चूक न रह जाए इसके लिए दोनों प्रत्याशी पूरे जी जान से जुटे हुए हैं।
38 प्रत्याशियों ने कराया व्यय का मिलान : चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिए दो बार खर्चे का मिलान कराना अनिवार्य किया है। पहले चरण के खर्चे का मिलान न करने वाले प्रत्याशियों को 8 से 10 नवंबर का समय दिया है। शुक्रवार को 36 पार्षद और भाजपा, कांग्रेस के मेयर प्रत्याशियों ने अपना चुनावी खर्चो का मिलान कराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।