विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रसंघ चुनाव : कुमाऊं के 18 डिग्री कॉलेजों में लहराया भगवा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 09 Sep 2019 09:50 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Sep 2019 10:53 AM (GMT+05:30)

कुमाऊं के 42 डिग्री कॉलेजों में छिटपुट झड़प के बीच छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। इसमें से 18 कॉलेजों में एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

छात्रसंघ चुनाव : कुमाऊं के 18 डिग्री कॉलेजों में लहराया भगवा
छात्रसंघ चुनाव : कुमाऊं के 18 डिग्री कॉलेजों में लहराया भगवा

हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं के 42 डिग्री कॉलेजों में छिटपुट झड़प के बीच छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। इसमें से 18 कॉलेजों में एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। एनएसयूआइ केवल सात कॉलेजों में ही अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर सकी है। संगठन के बिना ही चुनाव लडऩे वाले 17 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद दबदबा कायम किया। हालांकि कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में एबीवीपी को मुंह की खानी पड़ी।

कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध दो विश्वविद्यालय परिसर के अलावा 42 राजकीय महाविद्यालयों के लिए चुनाव अधिसूचना जारी की गई थी। सभी कॉलेजों में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। छात्र संख्या के आधार पर कहीं एक बजे तो कहीं पर दो बजे तक वोट डाले गए। इसके बाद रात नौ बजे तक परिणाम भी घोषित हो गए। छात्रसंघ चुनाव के ओवरऑल प्रदर्शन से एबीवीपी खुश है, लेकिन हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर आदि बड़े कॉलेजों में जीत हासिल न करने से मायूसी भी है। इस बार फिर एनएसयूआइ प्रदर्शन नहीं सुधार सकी। केवल सात कॉलेजों में ही जीत मिली। जहां कुमाऊं के 17 कॉलेजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद हासिल किया, वहीं नैनीताल जिले के 10 कॉलेजों में से छह में भी निर्दलीय प्रत्याशी ही जीते। रानीखेत में अध्यक्ष पद पर पराजित प्रत्याशी बबली बिष्ट के आत्मदाह का प्रयास किए जाने से प्रशासन के हाथपांव फूल गए। बबली ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए। करीब तीन घंटे बाद अफरातफरी का माहौल शांत हुआ। 

कुमाऊं में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशियों का परिणाम

जिला            एबीवीपी   एनएसयूआइ    निर्दलीय

नैनीताल            2            2               6

ऊधमसिंह नगर  3            0              2

अल्मोड़ा           4           1                4

बागेश्वर           2            2               0

पिथौरागढ़        5            2               1

चम्पावत         2            0               4

यह भी पढ़ें : महिला कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ तो उपाध्यक्ष पर एबीवीपी का कब्जा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।