Move to Jagran APP

कीनिया के स्टीफन ने जीती 10वीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन

रन टू लिव संस्था की ओर से आयोजित 10वीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन में कीनिया के स्टीफन कोस्जी ने एक घंटा 22 मिनट छह सेकेंड में 21 किमी दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया।

By Skand ShuklaEdited By: Sun, 25 Aug 2019 08:26 PM (IST)
कीनिया के स्टीफन ने जीती 10वीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन
कीनिया के स्टीफन ने जीती 10वीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन

नैनीताल, जेएनएन : रन टू लिव संस्था की ओर से आयोजित 10वीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन में कीनिया के स्टीफन कोस्जी ने एक घंटा 22 मिनट छह सेकेंड में 21 किमी दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि गढ़वाल राइफल्स सेंटर लैंसडाउन के विपिन कुमार ने एक घंटा 22 मिनट 23 सेकेंड का समय लेकर दूसरा तथा कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत के अनिल यादव ने एक घंटा 22 मिनट 34 सेकेंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में 21 किमी में मुजफ्फरनगर की अर्पिता सैनी ने पहला, अमरोहा की रेनू ने दूसरा व बनारस की रीमा पटेल ने तीसरा। जबकि वेट्रन वर्ग में दामोदर ने पहला, चरण सिंह ने दूसरा व सुभाष सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विभिन्न वर्गों के विजेताओं को मैराथन में 3.55 लाख तथा माउंटेन बाइकिंग में 44 हजार कुल करीब चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

रविवार को मल्लीताल बैंड स्टेंड से आयोजित विभिन्न वर्गों की मैराथन में देश के तमाम राज्यों के मुख्य वर्गों में 873 प्रतिभागियों ने शिरकत की। जबकि करीब डेढ़ सौ प्रतिभागी रन फॉर फन में दौड़े। मुख्य अतिथि एलआइसी के कार्यकारी निदेशक विनय साह, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एनएस रावत, आयोजक सचिव व पूर्व अंतरराष्टï्रीय धारक हरीश तिवारी, पूर्व अंतरराष्टï्रीय खिलाड़ी सुरेश चंद्र पांडे, आरएस कालाकोटी, सेंट मैरी कॉलेज  की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजू साह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पॉवर लिफ्टर दीप्ति जोशी,  पुणे की 61 वर्षीय धावक दुर्गा, वरिष्ठ नागरिक देवेंद्र पाल सिंह, हरप्रीत सिंह, संदीप पांडा को सम्मानित किया गया। संचालन हेमंत बिष्टï, मीनाक्षी कीर्ति, नवीन पांडे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मनीष जोशी, आलोक साह, जैफरी, भूपाल नयाल, विनोद पंत, बालम मेहरा, विरेंद्र ह्यांकी, मनोज कुमार, अश्विनी साह समेत अन्य थे।

 

मुख्य रेस 21 किमी

टॉप टेन

1-स्टीफन, 2-विपिन सिंह, 3- अनिल यादव, 4-हेम पांडे, 5- धर्मेंद्र सिंह, 6-रवींद्र, 7-विजय डेका, 8-रजत, 9-मनोज सिंह, दस-सुनील कुमार

महिला वर्ग-21 किमी

1-अर्पिता सैनी, 2-रेनू, 3-रीमा पटेल, 4-विनीता, 5-काजल, 6-नीलम, 7-केएम सुशीला, 8-गरिमा, 9-लक्ष्मी, 10-रानी

बालिका जूनियर वर्ग

1-बीना बसेड़ा, 2-ज्योति, 3-अर्पिता चंद्रा

बालक जूनियर

1-प्रत्युष सिंह 2-ललित 3-गिरीश

सीनियर बालिका वर्ग

1-करुणा, 2-प्रियंका बुढ़लाकोटी, 3-मनीषा

सीनियर बालक वर्ग

1-गिरीश शाही, 2-हिमांशु पलडिय़ा, 3-आयुष्मान

वेट्रन वर्ग

1-दामोदर, 2- अमित कुमार 3-चरण सिंह  4-सुभाष सिंह, 5-योगेंद्र प्रताप 6-जोगेंदर सिंह, 7-सोहनवीर सिंह व जगदीश राम

मैराथन के विभिन्न वर्गों में कुल पंजीकृत प्रतिभागी -873

कुल इनामी राशि-3.55 लाख

वेट्रन वर्ग में दौड़े-60 धावक

ये बने रन फॉर फन के लॉटरी विजेता

प्रज्ञा नेगी, नैब हल्द्वानी की पूजा मेहता, गौरव बिष्टï, गौरव साह, उत्कर्ष, दीपा नेगी, नरेंद्र।

यह भी पढ़ें :