Move to Jagran APP

राज्य एथलेटिक्स : टिहरी के धीरज, देहरादून के प्रियांशु ने जीती 3000 मीटर दौड़, नैनीताल की भी स्वर्णिम शुरुआत

State Athletics Tournament in Haldwani बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में देहरादून के प्रियांशु कुमार ने पहला ऊधम सिंह नगर के सोलित कुमार ने दूसरा स्थान पाया। 3000 मीटर दौड़ में देहरादून के प्रियांशु कुमार ने पहला ऊधम सिंह नगर के सौरभ रावत ने दूसरा स्थान पाया।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaPublished: Mon, 28 Nov 2022 08:39 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 08:39 PM (IST)
शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने फोन से खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी।

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : State Athletics Tournament in Haldwani: राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स सांस्कृतिक व साहित्य प्रतियोगिता सोमवार को हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल में रंगारंग शुभारंभ हो गई। इसमें राज्य से 1300 खिलाड़ी पहुंचे हैं। पहले दिन खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक आदि में दम दिखाया। पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी राजेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने ध्वज फहराकर तीन दिवसीय प्रतियोगिता को शुरू कराया। पिछली बार के चैंपियन चमोली के धावक आदित्य ने मशाल जलाई।

loksabha election banner

मार्चपास्ट में नैनीताल अव्वल

खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। मार्चपास्ट में नैनीताल को पहला, चमोली को दूसरा, चंपावत को तीसरा स्थान मिला। ललित आर्य महिला इंटर कालेज, जीजीआइसी, खालसा बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कुमाऊं, गढ़वाल की सांझी संस्कृति की झलक देखने को मिली। जीआइसी सुंदरखाल की छात्राओं ने योगाभ्यास की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया।

शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामना

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने फोन से खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी। सीईओ केएस रावत ने कहा कि सभी खेल समन्वयक पादर्शिता से प्रतियोगिता कराएं। किसी खिलाड़ी के साथ अहित न हो। यहां डीईओ माध्यमिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज, सीईओ ऊधम सिंह नगर आरएस आर्य, बीईओ हरेंद्र मिश्र, अंशुल बिष्ट, गीतिका जोशी, डा. विवेक पांडेय, संगीता जोशी, संजय वर्मा, राहुल पवार, पूरन नयाल, मनीष पवार आदि मौजूद रहे।

अंडर-19 वर्ग के विजेता

बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में टिहरी के धीरज ने पहला, चमोली के रोहित राणा ने दूसरा, स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के आदर्श यादव ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग की लंबी कूद हरिद्वार के दीपेश चौधरी पहले, ऊधम सिंह नगर के अनुभव गिरी दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में उत्तरकाशी के हर्ष मोहन को पहला, बागेश्वर के करन को दूसरा स्थान मिला। बालिकाओं के चक्का फेंक में नैनीताल की दीक्षा रावत ने पहला, ऊधम सिंह नगर की रोशनी राणा ने दूसरा, पौड़ी की नेहा ने तीसरा स्थान पाया।

अंडर-17 वर्ग के विजेता

बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में देहरादून के प्रियांशु कुमार ने पहला, ऊधम सिंह नगर के सोलित कुमार ने दूसरा स्थान पाया। 3000 मीटर दौड़ में देहरादून के प्रियांशु कुमार ने पहला, ऊधम सिंह नगर के सौरभ रावत ने दूसरा, लंबी कूद में नैनीताल के साहिल कुमार ने पहला, हरिद्वार के प्रणव चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में देहरादून के साहिल सलमानी ने पहला, ऊधम सिंह नगर के प्रवीण पटेल ने दूसरा स्थान पाया। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में नैनीताल की भारती गिरी को पहला, टिहरी की मीनाक्षी को दूसरा स्थान मिला।

विभागीय उपेक्षा का आरोप लगाया

राजकीय शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष व जीआइसी नाई में कार्यरत व्यायाम शिक्षक गिरीश जोशी ने विभाग में उनकी योग्यता की उपेक्षा होने का आरोप लगाया है। सीईओ को लिखे पत्र में जोशी ने कहा है कि वह पैदल चाल में राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं। कई बच्चों को प्रशिक्षित किया है। भारतीय सेना में खेल कोटे से अपनी सेवा दे चुके हैं। जिले के खेल समन्वयक राजनीति कर तानाशाही कर रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनकी ड्यूटी न लगाकर कुशल खेल विधा व खिलाड़ी की उपेक्षा कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.