Move to Jagran APP

ब्रश के रखरखाव पर भी निर्भर है दांतों का भविष्य, ऐसे कीजिए देखरेख NAINITAL NEWS

दांतों को खराब होने से बचाने के लिए हम तमाम तरह के जतन करते हैं लेकिन कई बार हमारा ब्रश ही हमें बीमारी दे जाता है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 10:26 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 10:26 AM (IST)
ब्रश के रखरखाव पर भी निर्भर है दांतों का भविष्य, ऐसे कीजिए देखरेख NAINITAL NEWS
ब्रश के रखरखाव पर भी निर्भर है दांतों का भविष्य, ऐसे कीजिए देखरेख NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : दांतों को खराब होने से बचाने के लिए हम तमाम तरह के जतन करते हैं, लेकिन कई बार हमारा ब्रश ही हमें बीमारी दे जाता है। इसकी वजह है लंबे समय तक एक ही ब्रश का इस्तेमाल करना और बैक्टीरिया युक्त ब्रश के साथ अपना ब्रश रखना। ऐसे में दांतों को सुरक्षित रखने के लिए आप ब्रश का भी खास ध्यान रखें। यह परामर्श सिटी डेंटल क्लीनिक के वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव जोशी का है। उन्होंने रविवार को दैनिक जागरण के हैलो डॉक्टर में लोगों को परामर्श दिया। साथ ही दांतों के इलाज से संबंधित भ्रांतियां दूर की।

loksabha election banner

सवाल- क्या दांत निकालने से आंखों की रोशनी कम हो जाती है? 

जवाब - ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। खराब दांतों को निकालने का संबंध आंखों की रोशनी से नहीं है। आंखों की रोशनी आप्टिक नर्व खराब होने से कम होती हैं। दांत के लिए ट्राइजेमिनल नर्व अलग होती हैं। यह नसें आपस में भी जुड़ी नहीं होती हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं।

सवाल- हमने सुना है कि सफाई करने से दांत कमजोर हो जाते हैं। क्या यह बात सही है?

जवाब- सफाई करते समय दांतों को नहीं घिसा जाता है। दांत और मसूड़ों के बीच की गंदगी को साफ किया जाता है। दांतों की पकड़ हड्डी में होती है। सफाई, पानी और वाइब्रेशन से होती है। इससे हड्डी का नुकसान नहीं होता है। इसलिए डेंटल क्लीनिंग से दांत कभी कमजोर नहीं होते हैं। 

सवाल- हम अक्सर सुनते हैं कि बबूल या नीम की पत्ती दांतों में रखने से कान या थूक से दांत का कीड़ा निकल जाता है। यह बात कितनी सही है?

जवाब- यह भी एक तरह की भ्रांति है, जो लंबे समय से चली आ रही है। दांतों में बैक्टीरिया रहने की वजह से दांत खराब होते हैं। इसका एक ही इलाज है फिलिंग। जहां पर बैक्टीरिया यानी जिसे कीड़ा लगना कहते हैं, उसी जगह पर फिलिंग हो जाए तो बैक्टीरिया को पनपने की जगह नहीं मिलती है। दांत स्वस्थ रहते हैं।

दांतों को ऐसे रखें स्वस्थ

भोजन में दूध, अंडे, पनीर, सेब, नींबू आदि शामिल करें। इसमें कैल्सियम अधिक होता है, जो दांतों को मजबूत बनाता है। सेब व नींबू से विटामिन सी मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा सॉफ्ट ब्रश का ही इस्तेमाल करें
  • तीन-चार महीने में ब्रश बदल लें
  • दांत-जीभ की रोजाना सफाई करें
  • सोने से पहले दांत साफ अवश्य करें 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.