विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Snowfall in Nainital: ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच नैनीताल में बर्फबारी के क्या हैं आसार, मौसम विज्ञानी ने जताया अनुमान

Published: Thu, 28 Dec 2023 08:39 PM (IST)

Snowfall in Nainital नैनीताल में में पिछले दो दिन से दोपहर बाद कोहरा छाने लगा है। जिसके चलते शाम के ...और पढ़ें

Snowfall in Nainital : नैनीताल में हिमपात की फिलहाल कोई आस नहीं
Snowfall in Nainital : नैनीताल में हिमपात की फिलहाल कोई आस नहीं

HighLights

  1. नैनीताल में हिमपात की फिलहाल कोई आस नहीं
  2. अलनीनो का प्रभाव बने रहने की संभावना
  3. नमी की अधिकता से कोहरे ने पसारे पैर

जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में इस बार शीत कहीं सूखी न रह जाय। अलनीनो के प्रभाव के चलते हिमपात के आसार कम ही नजर आ रहे। इधर अत्यधिक नमी की चलते कोहरे ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वायुमंडलीय विज्ञानी डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार शीतकाल में अलनीनो का प्रभाव बने रहने की संभावना है। जिसका मौसम पर खासा असर रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ संभवतः शिथिल रहेंगे। जिसके चलते हिमपात की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में सरोवर नगरी में इस बार इस बर्फ की संभावना को लेकर आशंका बनी रहेगी। यदि तापमान शून्य से नीचे हो और कोई शक्तिशाली विक्षोभ पहुंचता है तभी बर्फबारी होगी।

इधर नगर में पिछले दो दिन से दोपहर बाद कोहरा छाने लगा है। जिसके चलते शाम के समय ठंड में काफी इजाफा हो चला है। लोगों को गर्म ऊनी कपड़ों के साथ हीटर व आग का सहारा लेना पढ़ रहा है। डा. नरेंद्र सिंह के अनुसार इन दिनों वातावरण में नमी की मात्रा 85 प्रतिशत पहुंच रही है।

जिस कारण दोपहर बाद कोहरा छाने लगा है और शाम होते ही कोहरा छंट जाता है। वायु की गति मंद होने के कारण कोहरे को बढ़ावा मिलता है। बारिश के बाद या फिर तेज हवा चलने पर ही कोहरा छटने का क्रम जारी रहेगा। इस बीच शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

जिसके चलते आने वाले दिनों में सूखी ठंड रहेगी। इधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नगर का अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 55 प्रतिशत रही।