Move to Jagran APP

बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर व सुंदरढूंगा घाटी क्षेत्र में हिमपात, क्षेत्र का पारा गिरा

मुख्यालय स्थित गरुड़ कपकोट कांडा में बारिश हुई। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों पिंडर सुंदरढूंगा घाटी में हिमपात हुआ है। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही। गर्मी के महीने में एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ है। बारिश से पारा काफी गिर गया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 05:28 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 05:28 PM (IST)
बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर व सुंदरढूंगा घाटी क्षेत्र में हिमपात, क्षेत्र का पारा गिरा
लोगों ने गर्म कपड़े फिर से पहनने शुरु कर दिए है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से ठंडक लौट आई है। ऊंचाई वाले पिंडारी ग्लेशियर, सुंदरढूंगा घाटी क्षेत्र में हिमपात हुआ है। लोगों ने गर्म कपड़े फिर से पहनने शुरु कर दिए है।

loksabha election banner

    बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। तड़के से ही रिमझिम बारिश शुरु हो गई थी। दिन भी ऐसा ही हाल रहा। मुख्यालय स्थित गरुड़, कपकोट, कांडा में बारिश हुई। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों पिंडर, सुंदरढूंगा घाटी में हिमपात हुआ है। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही। गर्मी के महीने में एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ है। बारिश से पारा काफी गिर गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। निचली घाटियों में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.