Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रुद्रपुर में लूट की वारदात काे अंजाम देने वाले छह आरोपित गिरफ्तार nainital news

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 06 Dec 2019 12:44 PM (IST)

    रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में डकैती के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित 40 हजार रुपये की नगदी समेत जेवरात लूट ले गए थे।

    रुद्रपुर में लूट की वारदात काे अंजाम देने वाले छह आरोपित गिरफ्तार nainital news

    रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में डकैती के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों तीनपानी ट्रांजिट कैंप निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र रामाश्रय यादव के यहां नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम देते हुए 40 हजार रुपये की नगदी समेत जेवरात लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने लूट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वनखंडी ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिवनगर निवासी धीरज सिंह, विवेकनगर निवासी रामकुमार, संजयनगर खेड़ा निवासी अर्जुन, खेड़ा कालोनी विशाल कुमार, वार्ड आठ शिवनगर निवासी विकास कुमार और ठाकुरनगर निवासी प्रदीप सिंह बताया। बाद में पुलिस ने मामले में लूट की धाराओं को डकैती में तरमीम कर दिया है। साथ ही डकैतों को जेल भेज दिया है।

    ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

    ट्रांजिट कैंप, फुलसुंगा, तीनपानी निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र रामाश्रय यादव ने बताया था कि उनके घर में ही लिटटी चोखे की दुकान है। शनिवार रात दुकान बंद कर वह घर पहुंचा। घर पहुंचकर उसने पत्नी मुनीता, पुत्र सत्यम, शिवम और पुत्री श्वेता के साथ खाना खाया और सो गए। देर रात दो बजे के आसपास नकाबपोश पांच-छह डकैत छत के रास्ते घर में घुस आए। इस दौरान एक डकैत ने सुरेंद्र यादव का मुंह दबा दिया। यह देख जब सुरेंद्र की पत्नी मुनीता ने शोर मचाया तो दूसरे डकैत ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाया और बाद में घर के मुख्य गेट की चाबी मांगी।

    नकदी और सामान लूट ले गए थे

    चाबी लेने के बाद उन्होंने बक्शे में रखी 50 हजार की नगदी, सोने के कान के कुंडल, चांदी के जेवरात समेत लाखाें का सामान उड़ा लिया। इसके बाद डकैत फरार हो गए। दंपत्ती के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और जानकारी ली। साथ ही सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार ट्रांजिट कैंप पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें : रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार एसडीएम कोर्ट के लिपिक को चार साल की कैद 

    यह भी पढ़ें : तस्करों ने वन टीम पर बोला हमला, रेंजर ने भागकर किसी तरह बचाई जान