एनएच मुआवजा घोटाले में सितारगंज का किसान गिरफ्तार
बैक डेट पर 143 (कृषि से अकृषि) कर भूमि का करोड़ों का मुआवजा लेने वाले 14 वांछित किसानों की एसआइटी ने तलाश शुरू कर दी है। इसके तहत एसआइटी ने सितारगंज के एक किसान को गिरफ्तार किया है
ऊधमसिंह नगर, जेएनएन : बैक डेट पर 143 (कृषि से अकृषि) कर भूमि का करोड़ों का मुआवजा लेने वाले 14 वांछित किसानों की एसआइटी ने तलाश शुरू कर दी है। इसके तहत एसआइटी ने सितारगंज के एक किसान को गिरफ्तार किया है। इस किसान ने बैक डेट में अपनी भूमि का 143 कर 13097700 रुपये का मुआवजा लिया था। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही फरार चल रहे 13 अन्य किसानों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि एनएच मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआइटी ने 211 करोड़ रुपये घोटाले की पुष्टि की थी। इसके बाद एसआइटी ने घोटाले में संलिप्त पांच पीसीएस अधिकारी समेत 25 अधिकारी, कर्मचारी, बिल्डर्स और किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, किच्छा और सितारगंज के 18 किसानों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लिया था। वारंट लेने के बाद पुलिस ने दो किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो किसानों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद 14 किसान फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। बीते दिनों पुलिस ने एनबीडब्ल्यू जारी 14 किसानों की गिरफ्तारी के लिए रिमाइंडर भी जारी किया था।
इधर, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि एसआइटी विवेचक के सीआरपीसी नोटिस के बाद सितारगंज पुलिस ने बैक डेट में जमीन का 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा लेने वाले सितारगंज के किसान बलदेव ङ्क्षसह पुत्र प्रीतम ङ्क्षसह को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच में बलदेव ङ्क्षसह के 0.1260 हेक्टेयर भूमि का बैक डेट में 143 कराकर 13097700 रुपये मुआवजा लेने की पुष्टि हुई थी। इस पर बलदेव ङ्क्षसह को आरोपित बनाकर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए बलदेव कुछ समय पूर्व भूमिगत हो गया था। बुधवार सुबह सितारगंज थाना पुलिस ने सितारगंज चीका घाट स्थित आवास से उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में एसआइटी ने गिरफ्तार किसान बलदेव ङ्क्षसह को नैनीताल स्थित विशेष भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया।
यह भी पढ़ें : एनएच घोटाले में निलंबित आइएएस पंकज पांडेय गिरफ्तारी पर रोक के लिए पहुंचे हाई कोर्ट
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप