विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR in Uttarakhand: कल रिलीज होगी वोटर लिस्ट, नैनीताल में 7919 नाम कटने की आशंका

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:39 AM (IST)

नैनीताल जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद नवीन मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को होगा।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लोगों की आपत्तियों के निस्तारण और आवेदनों की जांच के बाद अंतिम डेटा लाक कर दिया गया है।

अब शनिवार यानी कल नवीन मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसमें नैनीताल जिले से करीब 7919 लोगों के नाम कटने की आशंका है। 11477 से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने का अनुमान है। साथ ही मतदाताओं की संख्या 6.96 फीसद से अधिक हो सकती है।

कुल 43795 लोगों ने किए थे आवेदन 

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले में कुल 43795 लोगों ने आवेदन किए थे। प्रारूप छह, सात और आठ के अंतर्गत फार्म जमा किए गए थे। इसमें प्रारूप छह यानी मतदाता सूची में नाम दर्ज के लिए 17043 व्यक्तियों ने फार्म भरे थे। जांच के बाद से अधिक 11,477 के नाम लिस्ट में शामिल किए गए जबकि 1144 आवेदन निरस्त कर दिए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एसआईआर का काम पूरा, इस दिन आएगी नई वोटर लिस्ट

वहीं, प्रारूप सात के तहत दर्ज नामों को हटाने एवं उन पर आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इसके तहत प्रक्रिया में 7919 वोटरों को हटाने की संभावना है। 10,986 आपत्तियों को रद करने की बात सामने आई है।

प्रारूप आठ के अंतर्गत दर्ज नामों में संशोधन या स्थानांतरण को लेकर 7,772 मतदाताओं ने आवेदन किया था। इनमें से 5,787 लोगों की जानकारी को अपडेट किया गया है। इनमें से 437 की अर्जी रद हो गई है। तीनों प्रारूप श्रेणियों में 6031 लोगों ने अगस्त में आवेदन किया था। इन पर तीन अक्टूबर के बाद प्रक्रिया शुरू होने की बात सामने आ रही है।

मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को किया जाएगा। इसके बाद भी पात्र मतदाताओं को नाम दर्ज करने का अवसर मिलेगा। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के नामांकन से पहले तक प्रक्रिया होगी। - ललित मोहन रयाल, डीएम, नैनीताल