Move to Jagran APP

शेरवुड कॉलेज नैनीताल के पूर्व छात्र अंगद ओलंपिक खेल के लिए टोक्‍यो रवाना

शेरवुड कॉलेज के पूर्व छात्र अंगद वीर सिंह बाजवा (Angad Veer Singh Bajwa) ओलंपिक खेलों में शामिल होने के लिए गुरुवार को भारतीय दल के साथ टोक्यो रवाना हो गए हैं। वह निशानेबाजी में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग लेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 07:38 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 07:38 AM (IST)
शेरवुड कॉलेज नैनीताल के पूर्व छात्र अंगद ओलंपिक खेल के लिए टोक्‍यो रवाना
शेरवुड कॉलेज नैनीताल के पूर्व छात्र अंगद ओलंपिक खेल के लिए टोक्‍यो रवाना

जागरण संवाददाता, नैनीताल : शेरवुड कॉलेज के पूर्व छात्र अंगद वीर सिंह बाजवा (Angad Veer Singh Bajwa) ओलंपिक खेलों में शामिल होने के लिए गुरुवार को भारतीय दल के साथ टोक्यो रवाना हो गए हैं। वह निशानेबाजी में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने बताया कि अंगद वर्ष 2019 में दोहा में हुए 14वीं एशियाई निशानेबाजी में और जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर देश को 15वें ओलंपिक में स्थान पक्का किया था। इस प्रतिस्पर्धा में देश के इतिहास में यह पहली उपलब्धि थी।

loksabha election banner

अंगद वीर सिंह बाजवा शेरवुड कॉलेज के 2013 बैच के छात्र रहे हैं। प्रधानाचार्य अमनदीप सिंह ने कहा कि इस विद्यालय से शिक्षा हासिल कर अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। ये उपलब्धि शेरवुड के साथ नैनीताल व देश के लिए बहुत बड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंगद टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देश को स्वर्ण पदक दिलाकर देश का नाम रोशन करेंगे।

बाबा थे अमिताभ बच्‍चन के बैचमेट

बता दें कि अंगद शेरवुड कॉलेज से पढऩे वाले अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के हैं। उनके दादा अमिताभ बच्चन के बैचमेट रहे हैं। साथ ही उनके पिता भी शेरवुड कॉलेज से पढ़े हैं। ओलंपिक कोटा हासिल करने पर अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी थी। शेरवुड कालेज में पढ़ाई के दिनों में वह इस खेल को जूनून के साथ खेलते थे। जिसके फलस्वरूप अब वह देश का प्रतिनिधित्व कर रहे है। उन्होंने अंगद की जीत के लिए शुभकामना व्यक्त की हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.