कोसी नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्यो का लिया जायजा
सिंचाई विभाग द्वारा रामनगर के पंपापुरी व भरतपुरी में कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यो का विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रविवार को औचक निरीक्षण किया।
संस, रामनगर : सिंचाई विभाग द्वारा पंपापुरी व भरतपुरी में कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यो का विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। बता दें कि साढ़े चार करोड़ के बजट से चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यो से स्थानीय लोगों को बरसात में कोसी के खतरे से निजात मिल सकेगी। जिसमें डेढ़ करोड़ की लागत से स्कबर व सुरक्षा दीवार बनाने के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को अन्य संवेदनशील स्थानों के लिए भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा नेता गणेश रावत, यशपाल रावत, कैप्टन पीएस बिष्ट, इंदर मेहरा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, एसएस गुसाई आदि मौजूद रहे।