Move to Jagran APP

नगर निगम के नए वार्डों की सफाई के लिए आउटसोर्स से 42 कर्मचारी भर्ती

नगर निगम के नए वार्डों को सफाई कर्मचारियों का इंतजार है। जनता और जनप्रतिनिधि ढाई साल से इनकी राह देख रहे हैं। नियमित कर्मचारी कब मिलेंगे पता नहीं मगर फिलहाल निगम प्रशासन ने सीमित समय के लिए आउटसोर्स पर कर्मचारी भर्ती कर दिए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 08:40 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 08:40 AM (IST)
नगर निगम के नए वार्डों की सफाई के लिए आउटसोर्स से 42 कर्मचारी भर्ती
नगर निगम के नए वार्डों की सफाई के लिए आउटसोर्स से 42 कर्मचारी भर्ती

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: नगर निगम के नए वार्डों को सफाई कर्मचारियों का इंतजार है। जनता और जनप्रतिनिधि ढाई साल से इनकी राह देख रहे हैं। नियमित कर्मचारी कब मिलेंगे पता नहीं, मगर फिलहाल निगम प्रशासन ने सीमित समय के लिए आउटसोर्स पर कर्मचारी भर्ती कर दिए हैं। बरसात के दौरान कर्मचारियों की नियुक्ति से शहरवासियों को राहत मिलेगी।

loksabha election banner

निगम सूत्रों की मानें तो आउटसोर्स पर तैनात होने वाले कर्मचारियों को नए वार्डों में सफाई कार्य में लगाया जाएगा। इसके लिए 40 सफाई कर्मचारियों और दो सफाई नायकों (सुपरवाइजर) की नियुक्ति कर दी गई है। एक सफाई वाहन को किराये पर लिया जाएगा। इस नियुक्ति को स्वतंत्रता दिवस व गांधी जयंती के विशेष स्वच्छता अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही बरसात में गंदगी और जलभराव के कारण डेंगू व मलेरिया फैलने की संभावना को देखते हुए भी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। चर्चा है कि एक अगस्त से कर्मचारी काम करने लगेंगे। इस काम में आने वाले खर्च को निगम के बोर्ड फंड से वहन किया जाएगा।

ये काम करेंगे कर्मचारी

-बरसात को देखते हुए नए वार्डों में सफाई अभियान

-डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए कीटनाशक छिड़काव

-ब्लीचिंग पाउडर व चूना आदि का छिड़काव

-जरूरत पडऩे पर पुराने वार्डों में भी काम करेंगे कर्मचारी

पांच लाख रुपये हर माह होंगे खर्च

दो से तीन माह के लिए आउटसोर्स पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के मानदेय व किराये पर लिए जाने वाले एक वाहन के लिए हर माह करीब पांच लाख रुपये की जरूरत होगी। इसे निगम की आय से खर्च करने का निर्णय लिया गया है। नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने बताया कि बरसात व आने वाले राष्ट्रीय पर्वों को देखते हुए सीमित समय के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाना है। इस काम के लिए कर्मचारियों को आउटसोर्स किया जा रहा है।

टीपीनगर में स्ट्रीट लाइट को सर्वे शुरू

नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर अवर अभियंता केबी उपाध्याय ने गुरुवार शाम ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण कर बिजली पोलों व स्ट्रीट लाइट की जरूरत का आकलन किया। आयुक्त ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली की वायर खींचकर जरूरत के अनुरूप लाइट लगाई जाएंगी।

कर्मचारियों की मांगें जल्दी पूरी होंगी : राजौर

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर ने गुरुवार को नगर निगम में पत्रकार वार्ता की। राजौर ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर 27 जुलाई को देहरादून में सीएम पुष्कर धामी व शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत की मौजूदगी में बनी सहमति की जानकारी दी। कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के मानदेय, बीमा राशि बढ़ाने के साथ ही कई अहम फैसले पर सहमति जताई है। जल्द मांगें पूरी होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.