Move to Jagran APP

Kumaon Ravan Dahan Images : बुराई के प्रतीक रावण का हुआ अंत, पुलता जलते ही लगे जय श्री राम के नारे

Ravan Dahan Images of Kumaon कुमाऊं में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया। रावण का पुतला जलते ही हर तरफ जय श्री राम की गूंज फैल गई। विभीषण के संकेत करने पर श्रीराम ने रावण की नाभि में बाण का संधान किया तो वो जमीन पर गिर गया।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaPublished: Wed, 05 Oct 2022 07:29 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 07:29 PM (IST)
कुमाऊं में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया।

जागरण टीम, हल्द्वानी : Kumaon Ravan Dahan : आज पूरे देश में दशहरे की धूम मची हुई है। हर तरफ बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन कर अच्छाई की जीत का उत्साह मनाया जा रहा है। इसे लेकर बच्चों, युवाओं में उल्लास देखा गया। कुमाऊं में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया। रावण का पुतला जलते ही हर तरफ जय श्री राम की गूंज फैल गई। हालांकि इस दौरान कुमाऊं के कई स्थानों में आसमान में उमड़ रहे काले बादलों ने चिंता बढ़ा दी थी, मगर बारिश न होने से लोगों ने राहत की सांस लीं। वहीं हल्द्वानी में बारिश ने लोगों के इस उल्लास में पानी फेर दिया। यहां रावण का पुतला जलाने में आयोजकों को परेशानी उठानी पड़ी।

loksabha election banner

ऊधम सिंह नगर जिले के रुदपुर गांधी पार्क में रावण दहन किया गया। यहां राम-रावण के भीषण युद्ध के बाद राम ने रावण का वध कर दिया।

रावण का दहन होते ही हर तरफ जय श्री राम के नारे लगने लगे। लोगों ने अच्छाई की बुराई पर जीत का जश्न मनाया।

ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में भी रावण का दहन किया गया। इस दौरान यहां आतिशबाजी भी हुई, जो देखने लायक थी।

नैनीताल जिले के रामनगर में भी बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा मनाया गया। यहां भी रावण के पुतले का दहन किया गया।

रामनगर में दशहरे पर धू- धू कर जलते रावण और मेघनाद के पुतले।

रुदपुर विजयदशमी पर प्रभु श्रीराम और अहंकारी रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से श्रीराम और रावण की सेना में युद्ध होता हुआ गांधी पार्क पहुंचा। यहां पर भी युद्ध जे बीच विभीषण के संकेत करने पर प्रभु श्रीराम ने रावण की नाभि में बाण का संधान किया तो वो भयंकर गर्जना के साथ जमीन पर गिर गया। इसके पहले युद्ध मे प्रभु श्रीराम ने भाई कुम्भकर्ण का वध किया।वहीं लक्ष्मण ने रावण के परम प्रतापी पुत्र मेघनाद का वध कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.