विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश चंदन सागर को दबोचा, पैर में लगी गोली

Published: Sun, 16 Aug 2026 09:23 AM (IST)

नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश चंदन सागर को पकड़ा गया।

आरोपित पर गैंग्स्टर एक्ट समेत 15 मुकदमें दर्ज।

आरोपित पर गैंग्स्टर एक्ट समेत 15 मुकदमें दर्ज।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान स्थानीय एक बदमाश को पकड़ लिया। आरोपित ने पुलिस पर गोलियां चलाई तो जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। अस्पताल में उसका उपचार कराया गया।

रामनगर के लुटाबड़ गांव निवासी चंदन सागर पर 15 आपराधिक मुकदमें पंजीकृत है। चंदन का गैंग भी है। बीते दिनों ऊंट पड़ाव क्षेत्र में पथराव फायरिंग कर अराजकता मचाने के मामले में भी आरोपित के गैंग के लोगों के नाम सामने आए थे।

रात में पुलिस चंदन सागर को पकड़ने के लिए सूचना मिलने पर हाथीडगर वन चौकी के समीप पहुंची और उसकी घेराबंदी की। तभी उसने पुलिस टीम व उनके वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। सूचना देकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। जंगल में उसे ढूंढकर घेराबंदी की गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। पुलिस आरोपित को पकड़कर सरकारी अस्पताल लाई। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपित पर गैंग्स्टर एक्ट समेत 15 मुकदमें दर्ज है।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में 6 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2020 की फ्लिपकार्ट लूटकांड का था आरोपी

यह भी पढ़ें- बलिया में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर