विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल के रामनगर में बस रुकवाकर मालिक से मारपीट, सोने की चेन और 30 हजार लूटे

Published: Wed, 02 Sep 2026 01:55 PM (IST)

नैनीताल के रामनगर में हल्द्वानी से लौट रही एक बस को रोककर उसके मालिक महबूब आलम से मारपीट की गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामनगर। हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर लौट रही बस को रुकवाकर वाहन मालिक से मारपीट व चेन एवं नकदी छीने जाने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक की चार पांच अज्ञात युवकों ने पिटाई की ओर सोने की चेन और 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

इस मामले में रामनगर-हल्द्वानी, रामनगर-काशीपुर जसपुर जनता बस यूनियन के पदाधिकारियों ने कालाढूंगी थाने में पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामनगर के चोरपानी निवासी महबूब आलम की बस हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर चलती है। वह बस में शाम को हल्द्वानी से रामनगर आ रहा था।

आरोप है कि रामनगर की सीमा नया गांव के समीप चार पांच कार सवार युवकों ने हाथ देकर बस को रोका हल्द्वानी से दवाई भेजने की बात कही। जब उनसे मना किया तो वह बस के भीतर आ गए। वह गाली गलौज कर मारपीट कर कपड़े फाड़ने का प्रयास करने लगे। आरोपितों ने बस मालिक के गले से सोने की चेन और टिकट के 30 हजार रुपये भी छीन लिए।

यात्रियों के विरोध करने पर वह बस से उतरकर कार में बैठकर भाग गए। आरोपितों ने अपनी कार का नंबर भी पत्तों से ढका हुआ था। बस यूनियन के पदाधिकारी महबूब आलम, उपाध्यक्ष इमरान, सचिव रवि, जाकिर, फईम ने कालाढूंगी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हुई होगी। सीसीटीवी देखकर आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। छीने गए पैसे व सोने की चेन दिलाई जाए। बस मालिक ने पुलिस को बताया कि उसे इस मार्ग पर दोबारा हमले का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- रामनगर में बैंक से लौट रही महिला से 35 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर फरार हुए जालसाज