विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haldwani News : भाईजी कराएंगे 111 गरीब कन्याओं का विवाह, आप भी यहां फोन कर करा सकते हैं पंजीकरण

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 22 Apr 2022 08:01 AM (IST)

Haldwani News राम गोविंद दास भाई जी की संस्था हरि शरणम जन ने गरीब परिवारों की 111 कन्याओं का सामूहिक ...और पढ़ें

Haldwani News : हरि शरणम जन ने गरीब परिवारों की 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया है।
Haldwani News : हरि शरणम जन ने गरीब परिवारों की 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: धार्मिक व मानवता के कार्यों में आगे रहने वाली कुमाऊं की प्रमुख संस्था हरि शरणम जन ने गरीब परिवारों की 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराने का निर्णय लिया है। संस्था प्रमुख रामगोविंद दास भाईजी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निश्शुल्क विवाह के लिए 9837053436 पर पंजीयन करा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रदेश करने वाले जोड़ों को धार्मिक संस्था गृहस्थी के लिए जरूरी सामग्री भी भेंट करेगी। अगर आपके परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। बिटिया की शादी धूमधाम से नहीं करा सकते तो संस्था के पास अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

नवंबर में होगा आयोजन

आगामी 13 से 19 नवंबर के बीच हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज मैदान में होने वाले श्रीमद भागवत कथा के आखिरी दिन सामूहिक कन्यादान होगा। आयोजन की तैयारियों की शुरू कर दी गई है। संस्था कुमाऊं भर में प्रचार प्रसार कर जरूरत परिवारों को सामूहिक विवाह समारोह में शामिल कराने में जुटी है। आयोजन में कथावाचक गौरव कृष्ण गोस्वामी होंगे। आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी है।

परिवार तय करेंगे रिश्ता

जरूरतमंद परिवारों का विवाह समारोह हरि शरणम जन संस्था कराएगी, लेकिन रिश्ते परिवार तय करेंगे। भाईजी ने बताया कि आयोजन में ऐसे विवाह कराए जाएंगे, जिनके रिश्ते दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच तय हो चुके हैं। दोनों परिवारों के बीच विवाह के लिए रजामंदी हो चुकी होनी चाहिए।

वृंदावन धाम के दर्शन कर लौटेे भक्त 

धार्मिक संस्था हरि शरणम जन के माध्यम से वृंदावन धाम के दर्शनों को गया भक्तों का दल वापस लौट आया है। संस्था ने अभी तक वृंदावन धाम नहीं जा पाए भक्तों से निश्शुल्क यात्रा के लिए मार्च में आवेदन मांगे थे। हल्द्वानी व आसपास के 43 भक्तों को राधारानी व ठाकुरजी के दर्शकों का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

भविष्य में और भक्तों को होंगे धाम के दर्शन

हरि शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने बताया कि यात्रा के दौरान भक्तों ने बांके बिहारी मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर, निधि वन, यमुनाजी, प्रेम मंदिर आदि स्थलों के दर्शन किए। संस्थान सदस्य अशोक अरोरा, मधु अरोरा, रजत माहेश्वरी, सीमा देवल, तपन अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा यात्रा पर गए भक्तों के साथ रहे। भाईजी ने बताया कि भविष्य में अधिक भक्तों को वृंदावन धाम के दर्शकों का सौभाग्य प्राप्त होगा।