Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : नैनीताल में काले घटाओं के साथ बारिश शुरू , विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी

पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिया हो गया है। नैनीताल में घने बादलों के साथ बारिश शुरू हो गई है। जबकि कुमाऊं के अन्य पर्वतीय जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 07:36 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 07:36 AM (IST)
Kumaon Weather Update : नैनीताल में काले घटाओं के साथ बारिश शुरू , विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
Kumaon Weather Update : नैनीताल में काले घटाओं के साथ बारिश शुरू, विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिया हो गया है। नैनीताल में घने बादलों के साथ बारिश शुरू हो गई है। जबकि कुमाऊं के अन्य पर्वतीय जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर तेज बौछार पड़ सकती है। मैदानी इलाकों में कहीं कहीं पर 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से झोंकेदार हवा चल सकती है।

loksabha election banner

नैनीताल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में विभाग ने कहीं कहीं पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में पर्वतीय जिलों के लिए प्री मानसून बारिश मुसीबत का सबब बन सकती है। मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन व चट्टान गिरने की की संभावना को देखते हुए छोटी नदी, नालों के समीप रहने वाली बस्तियों को सावधान रहने को कहा है। लिंक मार्ग बाधित होने व भूस्खलन की संभावना को देखते हुए यात्रियों व वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन           अधिकतम          न्यूनतम

हल्द्वानी          35.2                 20.0

नैनीताल         22.0                 13.0

मुक्तेश्वर         24.5                 11.8

अल्मोड़ा        30.0                 17.2

चम्पावत        26.0                 15.8

पिथौरागढ़      27.6                 16.0

तड़के अंधड़ के साथ बारिश, दिन में तेज धूप

कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में रविवार को आंशिक बादल छाए रहे। हल्द्वानी में तड़के चार बजे तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई। सुबह होते ही मौसम साफ हो गया। दिनभर तेज धूप निकलने से तापमान में तेजी देखी गई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तापमान सामान्य या उससे कम रहने की संभावना है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.