Move to Jagran APP

ग्रह परिवर्तन : 18 साल बाद राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में करने जा रहे प्रवेश, सभी राशियों पर पड़ेगा असर

राहु और केतु 18 माह बाद राशि बदलने जा रहे हैं। हमेशा वक्री (पीछे की ओर चलने वाले) रहने वाले दोनों ग्रह 23 सितंबर को स्थान बदलेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 01:34 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 01:34 PM (IST)
ग्रह परिवर्तन : 18 साल बाद राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में करने जा रहे प्रवेश, सभी राशियों पर पड़ेगा असर
ग्रह परिवर्तन : 18 साल बाद राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में करने जा रहे प्रवेश, सभी राशियों पर पड़ेगा असर

हल्द्वानी, जेएनएन: राहु और केतु 18 माह बाद राशि बदलने जा रहे हैं। हमेशा वक्री (पीछे की ओर चलने वाले) रहने वाले यह दोनों ग्रह 23 सितंबर (कुमाऊं में सर्वाधिक प्रचलित पंडित रामदत्त पंचांग के मुताबिक) को स्थान बदलेंगे। कुछ पंचांगों में 22 सितंबर की तिथि भी दिखाई गई है। बहरहाल, राहु मिथुन से निकल कर वृषभ राशि और केतु धनु से निकलते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।

loksabha election banner

श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य व ज्योतिषाचार्य डाॅ. नवीन चंद्र जोशी के अनुसार राहु और केतु 18 साल के बाद क्रमशः वृषभ और वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। एक राशि में 18 माह रहते हुए दोनों ग्रहों को 12 राशियों तक पहुंचने में 18 साल लग जाते हैं। इसके बाद दोनों ग्रह मार्च 2022 तक राशि नहीं बदलेंगे। डाॅ. जोशी के मुताबिक राहु जिस वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है, उसका स्वामी शुक्र है। शुक्र राहु के साथ मित्रता का भाव रखता है। केतु का प्रवेश वृश्चिक राशि मे होगा। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है, जो कि केतु के लिए अनुकूल है। दोनों प्रमुख ग्रहों के स्थान परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर असर दिखेगा।

मेषः राहु व केतु की वजह से आय बेहतर रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। त्वचा संबंधी समस्याएं, परिवार में विवाद हो सकते हैं। सावधान रहने की जरूरत है।

वृषभः राहु का प्रवेश इसी राशि में होगा और केतु की दृष्टि राशि पर होगी। अपने को संभालने की जरूरत है। परेशानियां बढ़ेंगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी नहीं आएगी। चिंताओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति फिक्रमंद रहेंगे।

मिथुनः राहु इस राशि से निकल जाएगा। शांति महसूस करेंगे और परिवार में खुशियों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में तरक्की और संतान पक्ष से खुशियों की प्राप्ति का योग है। नई योजनाएं बनाओगे।

कर्कः राहु विवादों में विजय दिलाएगा और केतु से धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं। कोई दिक्कत आने की संभावना नहीं है। वाहन प्रयोग में सावधान रहना होगा और अज्ञात भय बना रहेगा।

सिंहः निर्माण क्षेत्र में व्यय होने की करेंगे। अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं। किसी निकट के व्यक्ति से विवाद होने की संभावना है। बिजली उपकरणों से सावधान रहें। विवादित मामलों से बचना श्रेष्ठकर रहेगा।

कन्याः निराशा दूर होगी और पुराने लोगों से मिलने का मौका प्राप्त होगा। ऋण से मुक्ति पाने के उपाय प्राप्त होंगे। घर में सुधार कार्य होंगे और विवादों का हल होगा। आर्थिक लाभ का योग है।

तुलाः निराशा हावी होगी और कार्य अटक सकते हैं। वाहनादि प्रयोग में सावधानी रखें और विवादों से दूर रहे। घरेलू विवाद बाहर आ सकते है। इस समय जोखिम पूर्ण करने से बचे।

वृश्चिकः कई प्रकार के कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी। घर में कोई मांगलिक उत्सव होगा। जिम्मेदारी बढेगी। संतान से खुशी की प्राप्ति होगी। बीमारियों से बचाव करें।

धनुः समय सभी प्रकार से अनुकूल रहेगा। शत्रु सिर उठाने का प्रयास करेंगे और उनका दमन भी होगा। चिंताएं समाप्त होगी एवं धार्मिक कार्य में संलग्र होंगे। यात्रा का योग है। मकान खरीदने की योजना बनेगी।

मकरः समय अनुकूल रहेगा। कुछ मानसिक तनाव हो सकता है, अज्ञात भय चिंता पैदा करेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा और जमीन आदि खरीदने का मन बन सकता है।

कुंभः स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। नींद की अधिकता रहेगी। परिवार से सहयोग कम मिलेगा। संतान परेशान करने वाली हो सकती है। दिसंबर के बाद धन की आवक में तेजी आएगी।

मीनः बुरी लतों की तरफ आकर्षित न हों। यात्राएं अधिक होंगी। प्रमोशन के साथ स्थानांतरण के योग बनेंगे। काम-काज बढ़ाने की इच्छा रहेगी, लेकिन व्यय की अधिकता से परेशानी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.