नानकमत्ता गुरुद्वारा कमेटी के रागी सेवा मुक्त, महिला से बदसलूकी मामले में कार्रवाई
गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष सेवा सिंह ने महिला से बदसलूकी करने वाले रागी को सेवामुक्त कर दिया है।
नानकमत्ता, जेएनएन : गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष सेवा सिंह ने महिला से बदसलूकी करने वाले रागी को सेवामुक्त कर दिया है। रागी पर महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को रागी बक्शीस सिंह ने रिश्तेदार महिला के साथ बदसलूकी की। इसका मुकदमा भी कायम हो गया है। इसके चलते उसे सेवामुक्त किया गया है। अध्यक्ष के अनुसार बक्शीस सिंह का नशे का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी माफी अकाल तख्त में पेश होकर मांगी जा सकती है। अकाल तख्त की माफी होने के बाद ही किसी धार्मिक सेवा में रखा जा सकता है। अध्यक्ष ने कहा कि तब तक कोई भी सिंह सभा धार्मिक सेवा में नहीं रखे। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के उपस्थित सदस्यों ने बज्र कुरहत की निन्दा की। यहां जसवंत सिंह, धन्ना सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, जरनैल सिंह, महेन्द्र सिंह शामिल रहे।