पंचायत राज चुनाव एक्ट में संशोधन का विरोध शुरू NAINITAL NEWS
उत्तराखंड राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने राज्य के पंचायत राज एक्ट में किए जा रहे संशोधन का विरोध शुरू कर दिया है।
हल्द्वानी, जेएनएन : उत्तराखंड राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने राज्य के पंचायत राज एक्ट में किए जा रहे संशोधन का विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे पंचायती राज व्यवस्था खत्म करने की साजिश करार देते हुए कहा कि जिस विधानसभा में इस एक्ट को पारित किया गया है, खुद वह चुनाव लडऩे के लिए बाध्यता से बाहर है। संगठन ने सात जुलाई से हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार तक अपना विरोध पहुंचाने का आह्वान किया है।
लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि सरकार त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था समाप्त करने की पूरी कोशिश कर रही है। उसने उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता निर्धारण के साथ ही दो से अधिक संतान वाले उम्मीदवारों के चुनाव लडऩे पर रोक दी है। वहीं जिस विधानसभा को राज्य के कई मामलों पर कानून बनाने का अधिकार है, उसी के नुमाइंदे इस प्रतिबंध से बाहर हैं। उनको भी शिक्षित होना जरूरी होना चाहिए। प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने इसे सरकार का तुगलकी फरमान बताते हुए इस संशोधन एक्ट की निंदा की। इस दौरान नीरज तिवारी संयोजक कुमाऊं मंडल राजीव गांधी पंचायती राज संगठन आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : उधारी की रकम से चलेगी निकायों की कूड़ा गाड़ी, खरीदे जाने हैं करीब 35 वाहन