Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पौड़ी और आगरा में छात्राअों से बर्बरता को लेकर भड़कीं कांग्रेस नेत्रियां

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 25 Dec 2018 07:15 PM (IST)

    पौड़ी गढ़वाल और आगरा में छात्राओं के साथ की गई सिरफिरे की करतूत ने हर किसी को उद्वेलित कर दिया है। महिला कांग्रेस ने महिला अपराध बढऩे को लेकर भाजपा सरकारों को आड़े हाथों लिया है।

    Hero Image
    पौड़ी और आगरा में छात्राअों से बर्बरता को लेकर भड़कीं कांग्रेस नेत्रियां

    नैनीताल, जेएनएन : पौड़ी गढ़वाल और आगरा में छात्राओं के साथ की गई सिरफिरे की करतूत ने हर किसी को उद्वेलित कर दिया है। महिला कांग्रेस ने देश-प्रदेश में महिला अपराध बढऩे को लेकर भाजपा सरकारों को आड़े हाथों लिया है। साथ ही इन जघन्य अपराधों में शामिल अभियुक्तों को फांसी की सजा देने की मांग की है। सोमवार शाम को महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में महिलाएं व कांग्रेसी तल्लीताल गांधी प्रतिमा के पास एकत्र हुए और कैंडल जलाकर उत्तराखंड की निर्भया को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान भावना भट्ट, रवैल सिंह, किरन तिवारी, तुलसी बिष्टï, लीला जोशी, रेखा, गीता मेहरा, लीला, कमला फत्र्याल, मंजू बिष्ट, जेके शर्मा, ममता रानी, उमा जोशी, भगवती बिष्ट, कैलाश मिश्रा, राजेंद्र व्यास, फरीद अहमद मंसूरी आदि मौजूद थे। उधर, सभासदों ने भी मल्लीताल एसबीआइ से पंत पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। इसमें सभासद मनोज जगाती, राजू टांक, सागर आर्या, सुरेश चंद्र, भाजपा नेता गोपाल रावत व अन्य थे।

    यह भी पढ़ें : साल भर से ठप पड़े हैं शहर के विकास कार्य, मेयर साहब कब शुरू होंगे काम