प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात युवक ने फ़ोन कर जान से मारने की धमकी दी NAINITAL NEWS
शहर के दो कारोबारियों के बीच का विवाद मंगलवार को फिर तूल पकड़ गया। काठगोदाम क्षेत्र में रहे वाले प्रोपर्टी डीलर को अज्ञात युवक ने फ़ोन कर मारने की सुपारी देने की जानकारी दे दी।
हल्द्वानी, जेएनएन : शहर के दो कारोबारियों के बीच का विवाद मंगलवार को फिर तूल पकड़ गया। काठगोदाम क्षेत्र में रहे वाले प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात युवक ने फ़ोन कर मारने की सुपारी देने की जानकारी दे दी। मामला एसएसपी तक पहुँचा तो खलबली मच गई। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है।
काठगोदाम में रहने वाले भूपेंद्र पांडे का लंबे समय से प्रोपर्टी के लाखों के लेनदेन को लेकर मुख्य बाजार के दो कारोबारी भाइयों से विवाद चल रहा है। भूपेंद्र के मुताबिक आज वह परिवार के साथ रामनगर गए थे। शाम को लौटने के कुछ देर बाद करीब आठ बजे उनके मोबाइल में अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने चाचा बुलाते हुए कहा कि आपको मारने की सुपारी दी गई है। उसने खुद को पंजाब का सुपारी किलर बताया। साथ ही भूपेंद्र की कुछ दिन की पूरी गतिविधियों की जानकारी भी दी। प्रोपर्टी डीलर ने सुपारी देने वाले का नाम पूछा तो उसने मिलने के लिए बुलाया। साथ ही मिलकर सारी जानकारी देने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच मे करीब पांच बार बात हुई। प्रोपर्टी डीलर उसके बताए स्थान पर किसी के नही मिलने पर काठगोदाम थाने पहुँचे। बताते हैं कि एक सिपाही से भी धमकी देने वाले ने बातचीत की है। वहीं प्रोपर्टी डीलर की ओर से एक कारोबारी के नामजद तहरीर थाने में दी गई है। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि एक नंबर पर फ़ोन किया गया तो फ़ोन पंजाब के पर्यटक ने उठाया। उसने बताया कि काठगोदाम के एक ढाबे में एक युवक ने इससे बात करने के लिए फ़ोन मांगा था। वही दूसरे नंबर की जांच में शाम की लोकेशन हलद्वानी की निकली है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप