Move to Jagran APP

कृषि कानून के विरोध में प्रीतम स‍िंह का धरना, भगत सिंह चौक पर जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता

भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने इसे काला कानून बताते हुए किसानों से आगे आने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काला कानून लागू होते ही किसानों का धान छह रुपये घाटे में बिक रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:43 PM (IST)
कृषि कानून के विरोध में प्रीतम स‍िंह का धरना, भगत सिंह चौक पर जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता
भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

रुद्रपुर, जेएनएन: कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने इसे काला कानून बताते हुए किसानों से आगे आने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काला कानून लागू होते ही किसानों का धान छह रुपये घाटे में बिक रहा है। आने वाला समय और भी ज्यादा मुश्किल भरा होगा।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर शनिवार दोपहर 12 बजे पहुंचे। छोटे से भगत सिंह चौक स्थित पार्क में करीब पांच हजार लोग पहुंच गए। जिससे पार्क खचाखच भर गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार इस काले कानून से उद्योग पतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। कानून में किसानों को बहुत कम अधिकार दिए गए हैं। कानून के हिसाब से बड़ी कंपनियां किसानों की जमीन पर लोन ले सकती हैं। विपरीत परिस्थितियों में इस लोन की भरपाई किसानों को ही करनी पड़ सकती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2022 कांग्रेस का समय है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जनता के साथ कार्य करने की जरूरत है। जिसमें किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि किसानों काला कानून किसानों के खिलाफ एक साजिश है। जिसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू, पूर्व विधायक नारायण पाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, गोपाल सिंह राणा, शिल्पी अरोरा, सुभाष बेहड़, अरुण पांडे, मीना शर्मा, राजीव कामरा, अनिल शर्मा, सौरभ राज बेहड़ आदि मौजूद थे। 

मंडी पहुंचे प्रीतम सिंह

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गल्ला मंडी पहुंचकर किसानों व आढ़तियों से बात कर उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। इस दौरान कुछ किसान धरने पर भी बैठे थे, जिसे उन्होंने समर्थन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर किसी भी प्रकार से छल नहीं होने दिया जाएगा। 

उड़ाए काले गुब्बारे

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने काले कानून के विरोध में भाजपा पर हमला बोला। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चीमा के नेतृत्व में आए लोगों के साथ उन्होंने आसमान में काले गुब्बारे भी उड़ाए। कहा कि कृषि कानून के विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.