विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Chunav 2022 : आज कुमाऊं की 29 सीटों के लिए हल्‍द्वानी में हुंकार भरेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 30 Dec 2021 07:44 AM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 08:57 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां 17500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण ...और पढ़ें

Uttarakhand Chunav 2022 : आज कुमाऊं की 29 सीटों के लिए हुंकार भरेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Uttarakhand Chunav 2022 : आज कुमाऊं की 29 सीटों के लिए हुंकार भरेंगे प्रधानमंत्री मोदी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Chunav 2022 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां 17,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर वह कुमाऊं की 29 विधानसभा सीटों के लिए हुंकार भरेंगे। पीएम के आगमन की तैयारियों को भव्य रूप देने के लिए सीएम, मंत्री, अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी दिन-रात जुटे हुए हैं।

सभास्थल एमबी इंटर कालेज में पीएम अपराह्न एक बजे पहुंचेंगे। मंच पर पांच मिनट का स्वागत कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व सीएम पुष्कर धामी का 10 मिनट का भाषण होगा। 1:15 बजे से 1:27 बजे तक पीएम वर्चुअली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 1:27 से दो बजे तक जनता को संबोधित करेंगे।

बुधवार को नैनीताल रोड स्थित होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि ऋषिकेश, केदारनाथ व देहरादून के परेड ग्राउंड के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी अब हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज मैदान में आएंगे। यह आयोजन ऐतिहासिक होगा। पीएम 500 करोड़ के एम्स सेटेलाइट सेंटर समेत जल विद्युत, जल जीवन मिशन, एरोमा पार्क समेत 14127 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 3420 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जनता को समर्पित करेंगे।

ये अतिथि रहेंगे शामिल

मोदी की सभा में मंच पर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह व लाकेट चटर्जी, सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, राज्य सभा सदस्य व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, नरेश बंसल समेत राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।