Move to Jagran APP

झारखंड से दुष्कर्म के आरोपित डॉक्टर को पकड़ लाई पुलिस, आज कोर्ट में पेशी

महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोपित को हल्द्वानी पुलिस झारखंड से पकड़ लाई है। गिरफ्तार आरोपित भी चिकित्सक है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 01:25 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 07:36 PM (IST)
झारखंड से दुष्कर्म के आरोपित डॉक्टर को पकड़ लाई पुलिस, आज कोर्ट में पेशी
झारखंड से दुष्कर्म के आरोपित डॉक्टर को पकड़ लाई पुलिस, आज कोर्ट में पेशी

हल्द्वानी, जेएनएन : महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोपित को हल्द्वानी पुलिस झारखंड से पकड़ लाई है। गिरफ्तार आरोपित भी चिकित्सक है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

loksabha election banner

हल्द्वानी निवासी एक महिला चिकित्सक की दिल्ली में नौकरी के दौरान बाघमारी थाना जसीदेह जिला देवधर झारखंड निवासी डॉ. मनोज कुमार पुत्र दिनेश्वर मंडल से परिचय हुआ था। पिछले साल अक्टूबर में पीडि़ता ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर सौंपकर मनोज पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस उसकी लोकेशन तलाशने में जुटी थी। वहीं गिरफ्तारी को लेकर महिला एसआइ प्रीती सिंह के नेतृत्व में एक टीम झारखंड भेजी गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआइ विजय मेहता ने बताया कि आरोपित चिकित्सक को चार दिन की ट्रांजिट रिमांड लेकर हल्द्वानी लाया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

नहीं मिला नशे का सौदागर, अब सर्विलांस का सहारा लेगी पुलिस

हल्द्वानी : स्मैक तस्करों को पुलिस रिमांड में लेकर नशे के सौदागरों को पकडऩे के लिए बहेड़ी गई पुलिस खाली हाथ लौट आई है। दरअसल, भनक लगने पर आरोपित गायब हो गया और मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया है। पुलिस अब सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी लोकेशन खंगालने में जुटी है।

मंगलवार रात पुलिस ने बरेली रोड से चौधरी कॉलोनी निवासी वेद प्रकाश व कुल्यालपुरा निवासी सतीश कटोलिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 31 ग्राम स्मैक बरामद की थी। साढ़े तीन लाख की स्मैक पकडऩे के बाद पूछताछ में पुलिस को यूपी के कुछ बड़े सौदागरों के नाम पता चले थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को साथ लेकर बहेड़ी व आसपास डेरा जमाया। लेकिन इससे पूर्व तस्कर फरार हो गया। वहीं रिमांड अवधि खत्म होने से टीम दोनों तस्करों को लेकर हल्द्वानी आ गई। पुलिस ने बताया कि स्मैक सौदागर का सुराग खंगालने के लिए उसके नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है, जिसके बाद दोबारा दबिश दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : हल्‍द्वानी में कूड़े के ढेर से उठते धुएं ने ले ली किशोरी की जान, जिम्‍मेदारों ने कहा...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.