विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी करेंगे कुमाऊं का दौरा, नौ को आएंगे योगी

By Edited By:
Published: Sun, 03 Feb 2019 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 07:39 PM (IST)

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने कुमाऊं में भी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी करेंगे कुमाऊं का दौरा, नौ को आएंगे योगी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी करेंगे कुमाऊं का दौरा, नौ को आएंगे योगी

हल्द्वानी, जेएनएन : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने कुमाऊं में भी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। दो लोकसभा सीट वाले कुमाऊं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरा करेंगे। उनका दौरा फरवरी दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। इसके लिए पार्टी में सरगर्मी तेज हो गई है।
कुमाऊं में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर व अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र हैं। इन दोनों सीटों पर वोटरों को साधना जरूरी है। वर्तमान में दोनों सीटों पर भाजपा के ही सांसद हैं। पार्टी एक बार फिर से जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के चलते फरवरी दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुमाऊं दौरा प्रस्तावित है। संभावना है कि 13-14 फरवरी को प्रधानमंत्री कुमाऊं में आएंगे। ऊधमसिंह नगर में विशाल सभा हो सकती है। पार्टी ने अंदरूनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का मानना है कि पीएम के इस दौरे से कुमाऊं में बड़ा असर होगा। प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि फरवरी में प्रधानमंत्री का कुमाऊं दौरा प्रस्तावित है। जल्द ही तिथि व समय भी तय हो जाएगा।

जोर-शोर से चल रही सीएम योगी के आगमन की तैयारियां
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ फरवरी को हल्द्वानी आएंगे। इसके लिए तैयारिया जोरशोर से चल रही हैं। शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों ने एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड पर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि आठ हजार कार्यकर्ताओं के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। मंच व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। इस दौरान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, जिला महामंत्री चंदन बिष्ट, संजय दुम्का, विजय मनराल, सीएम के पीआरओ विजय बिष्ट, प्रताप बोरा, हरिमोहन अरोरा, राजेंद्र अग्रवाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : पूर्व विधानसभाध्‍यक्ष कुंजवाल बोले, अंतरिम बजट महज आंकड़ों की बाजीगरी
यह भी पढ़ें : गुरना के शिक्षक सुभाष जोशी ने वो किया, जो देशभर के शिक्षकों को करना चाहिए
यह भी पढ़ें : देशभर के गांवों के लिए कुसौली गांव बना नजीर, नागरिक बोध यहां के ग्रामीणों से सीखें
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।