Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर नैनीताल सतेत अन्य कई स्थनों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 09:55 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जासं नैनीताल : विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर धरती को हरा भरा बनाने तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को लेकर जागरूक रहने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को कुमाऊं विवि परिसर में कुलपति प्रो. एनके जोशी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर कुलसचिव केआर भट्ट, प्रो. राजीव उपाध्याय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट, डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. एचसी चंदोला, प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. रितेश साह, सुचेतन साह, विधान चौधरी, डॉ. केतकी तारा कुमईयां, प्रो. नीता बोरा आदि मौजूद थे। डीएसबी परिसर में भी पौधे रोपे गए। भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के पंचवटी परिसर में प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता व शिक्षकों ने पौधरोपण किया। वन विभाग की ओर से चिडि़याघर, बॉटनिकल गार्डन के साथ ही हनुमानगढ़ी में पौधरोपण किया गया। कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक डॉ. विवेक पांडे, वन संरक्षक तेजस्विनी अरविंद पाटिल, डीएफओ बीजूलाल टीआर, चिडि़याघर की प्रभारी रेंजर ममता चंद, पालिका रेंज के रेंजर प्रमोद तिवारी, डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी आदि द्वारा पौधे रोपे गए। नैनीताल वन प्रभाग में पांच सौ से अधिक देवदार, पुतली, अंगू, मोरपंखी, तेजपत्ता आदि प्रजातियों के पौधे रोपे। नेस्ले इंडिया के हिलदारी अभियान के तहत लोकल पार्टनर जागृति संस्था की लतिका शाही , नैनीताल स्पो‌र्ट्स एक्वेटिक एसोसिएशन नासा के यशपाल रावत के माध्यम से लोगों को सीड बॉल वितरित किए गए। प्रोजेक्ट लीडर बासु राय ने बताया कि इसका मकसद पर्वतीय क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति सोच को बढ़ावा देना है। भाजपा कार्यकर्ताओें ने बैठक के बाद विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया, इसमें नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, अशोक तिवारी, मोहित साह, हरीश राणा, कलावती असवाल, रोहित भाटिया आदि थे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने भी अपने आवास पर पौधरोपण किया।

उधर कालाढूंगी में विभिन्न सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं ने पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कालाढूंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र दिगारी, महामंत्री विनोद बुधलाकोटी, सुच्चा सिंह व नरेन्द्र सामंत ने देवलचौड़ व बैलपड़ाव में पूर्व प्रधान भगवान तिवारी व जगदीश सिंह गुरौ ने सिंचाई विभाग परिसर, मनोज कांडपाल ने गो आश्रम बैलपड़ाव, विधायक प्रतिनिधि कृपाल सिंह बिष्ट ने हरि बाबा आश्रम में महाराज पंचमदास के साथ पौधरोपण किया। बैलपड़ाव रतनपुर ग्राम प्रधान सुधा तिवारी व भाजपा नेता हेम तिवारी ने इस मौके पर तुलसी के पौधे तथा फलदार पौधे वितरित किए। कालाढूंगी पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य अखिलेश वर्मा व शिक्षकों ने परिसर में पौधरोपण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.