Move to Jagran APP

छड़ायल सुयाल के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष भगत को सुनाई समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने बुधवार को छड़ायल सुयाल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए हमारी सरकार प्राथमिकता से काम कर रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 02:38 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 02:38 PM (IST)
छड़ायल सुयाल के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष भगत को सुनाई समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन
प्रदेश अध्यक्ष भगत को सुनाई समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन

हल्द्वानी, जेएनएन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने बुधवार को छड़ायल सुयाल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए हमारी सरकार प्राथमिकता से काम कर रही है।

loksabha election banner

छड़ायल सुयाल स्थित सिद्धेश्वर विहार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भगत को लोगों ने बिजली, पानी सड़क, पुलिया निर्माण और झूलते बिजली के तारों की समस्याएं सामने रखी। इसके लिए भगत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर समस्या के समाधान के निर्देश भी दिए। साथ ही एक सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट अवगत कराने को भी कहा।

बैठक में प्रदेश मंत्री भाजपा राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा महेंद्र सिंह नेगी, पश्चिमी मंडल महामंत्री कमल किशन पांडेय, पार्षद चंद्र शेखर कांडपाल, पार्षद कुमारी राधिका जोशी, पार्षद पंकज चुफाल, बूथ अध्यक्ष घनश्याम पांडेय, भगवान सिंह पालियाल, पूजा, बबिता, माया, भागीरथी जोशी आदि शामिल रहे।

नड्डा के दौरे से बढ़ेगा कार्यकर्ताओं का उत्साह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रदेश दौरे को लेकर कहा कि इस दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। संगठन को मजबूती मिलेगी। उनका दौरा ऐतिहासिक होगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आम जन के हित में काम कर रहे हैं। लोग भाजपा को फिर से सत्ता में लाने को लेकर उत्सुक हैं। योजनाओं का लाभ भी आम जन को मिल रहा है। शेष कार्यकाल में भी सरकार ऐतिहासिक काम करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.