नहीं सुधर रहे लोग, अब रुद्रपुर में कच्ची शराब पीने से अधेड़ की हालत बिगड़ी
रुड़की में हुई घटना के बाद भी शहर में कच्ची शराब की बिक्री रूकने का नाम नहीं ले रही है। रेशमबाड़ी में शनिवार रात कच्ची शराब पीने से अधेड़ की हालत बिगड़ गई।
ऊधमसिंह नगर, जेएनएन : रुड़की में हुई घटना के बाद भी शहर में कच्ची शराब की बिक्री रूकने का नाम नहीं ले रही है। इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी कोई चेत नहीं रहा है। रेशमबाड़ी में शनिवार रात कच्ची शराब पीने से अधेड़ की हालत बिगड़ गई। आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। साथ ही जिला अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है।
कच्ची शराब के कहर के बाद राज्य भर में पुलिस और आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया था। बावजूद इसके रुद्रपुर शहर में कच्ची शराब की बिक्री रूकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात रेशमबाड़ी निवासी 55 वर्षीय मुन्ना लाल पुत्र लाखन ङ्क्षसह ने मोहल्ले में ही बिक रही कच्ची शराब पी। शराब पीने के बाद से ही उनकी हालत बिगडऩे लगी। किसी तरह वह घर तक पहुंचे तो सीढिय़ों में चढ़ते समय अनियंत्रित होकर गिर गए। इसके बाद वह बेहोश हो गए। यह देख उनके पुत्र सुरेंद्र ने मुन्ना लाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुन्ना लाल की हालत गंभीर देख रविवार सुबह डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। बाद में अस्पताल कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी।
70 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार : पुलिस ने 70 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बिंदुखेड़ा में दो हजार लीटर लाहन भी नष्ट किया। रविवार सुबह कोतवाली पुलिस ने बिंदुखेड़ा में दबिश दी। इस दौरान गांव से सटे नदी किनारे कच्ची शराब की भट्ठियां सुलग रही थी। इस पर पुलिस ने भट्ठियां ध्वस्त कर दो हजार लीटर लाहन नष्ट किया। साथ ही मौके से 40 लीटर कच्ची शराब के साथ ङ्क्षबदुखेड़ा निवासी गुरदास को पकड़ लिया। इधर, पुलिस ने वार्ड नंबर 19 निवासी रजत वाल्मीकि को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सिडकुल में चले अभियान में चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ सुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया है। बाद में पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें : कच्ची शराब से मौतों पर निशाने पर आबकारी मंत्री, उक्रांद ने मांगा इस्तीफा