Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां मनोरंजन ही नहीं ज्ञान भी बढ़ा रही है रामलीला

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 03 Nov 2018 05:48 PM (IST)

    पिथौरागढ़ में रामलीला मंचन के दौरान ही दर्शकों से रामलीला से जुड़े प्रश्न पूछे जा रहे हैं। सही जवाब देने वालों को मंचन के दौरान ही पुरस्कृत भी किया जा रहा है।

    Hero Image
    यहां मनोरंजन ही नहीं ज्ञान भी बढ़ा रही है रामलीला

    नैनीताल (जेएनएन) : अभी तक आपने रामलीला मनोरंजन व श्रीराम के जीवन दर्शन को समझने के संदर्भ में सुनी होगी। पर पिथौरागढ़ मेें जिला मुख्यालय के नजदीकी विषाड़ गांव में चल रही रामलीला मंचन इन दिनों अलग करने के लिए चर्चा में है। दरअसल, यहां पर मंचन के दौरान ही दर्शकों से रामलीला से जुड़े विभिन्न पात्रों के जीवन संबंधी प्रश्न पूछे जा रहे हैं। सही जवाब देने वालों को मंचन के दौरान ही पुरस्कृत भी किया जा रहा है। इस पहल से रामलीला को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामलीला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य पंडित दामोदर भट्ट ने बताया कि पहाड़ में जगह-जगह रामलीला का मंचन होता है। दर्शक रामलीला मंचन का आनंद भी उठाते हैं, लेकिन अधिकांश दर्शकों को रामलीला के विभिन्न पात्रों के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। युवा पीढ़ी भी इस ज्ञान से वंचित है। इसे देखते हुए ही इस वर्ष रामलीला कमेटी ने मंचन के दौरान रामलीला के विभिन्न पात्रों से जुड़ी जानकारियां से संबंधित सवाल पूछने का निर्णय लिया है। पहले दिन से ही हर रोज के मंचन से जुड़े प्रश्न दर्शकों से पूछे जा रहे हैं। सवाल का सही जवाब देने वाले दर्शकों को मौके पर ही पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल के पीछे नयी पीढ़ी को रामलीला के हर पात्र से संबंधित पूरी जानकारी देने के साथ ही उनका सामान्य ज्ञान बढ़ाना है। इस पहल के खासे सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। दर्शक मंचन की रात से पहले ही दिन तमाम जानकारियां खुद ही जुटाते देखे जा रहे हैं। गांव के बड़े-बुजुर्ग इस पहल से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि इससे जहां बच्चे भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन को समझेंगे वहीं दूसरी ओर भारतीय संस्कृति व संस्कार सीखेंगे। इससे उनका चरित्र निर्माण होगा।

    यह भी पढ़ें : स्कूल की दीवार बनी किताब, चुटकी में हल हुए कठिन सवाल

    यह भी पढ़ें : मां का सपना 13 साल की उन्नति ने किया पूरा, बैठेंगी केबीसी की हॉट सीट पर