Move to Jagran APP

तराई-भाबर में छाने लगे आंशिक बादल, 30 डिग्री से नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान

नवंबर की शुरुआत के साथ तराई-भाबर में हल्की धुंध नजर आने लगी है। सुबह और दोपहर के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह रहे हैं। तराई भाबर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सामान्य के मुकाबले यह एक डिग्री कम है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 09:59 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 09:59 AM (IST)
नैनीताल में शनिवार सुबह का नजारा कुछ ऐसा था।

हल्द्वानी, जेएनएन: कुमाऊं में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। नवंबर की शुरुआत के साथ तराई-भाबर में हल्की धुंध नजर आने लगी है। सुबह और दोपहर के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह रहे हैं। तराई भाबर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सामान्य के मुकाबले यह एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार को हल्द्वनी का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के करीब है।

loksabha election banner

कुमाऊं में पिछले कुछ समय से हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम बना हुआ है। पिछले रिकार्ड देखें तो तराई-भाबर में नवंबर माह में सबसे अधिक ठंड साल 1985 में पड़ी थी। 28 नवंबर 1985 को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। पिछले दस वर्षों में सबसे कम तापमान 2012 में रिकाॅर्ड किया गया था। 27 नवंबर 2012 को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पहुंचा था। 

पुर्वानुमान: आगे कैसा रहेगा मौसम 

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह के मुताबिक आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। कुमाऊं के जिलों में कहीं कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर प्रश्चिमी हवाओं के असर से तापमान सामान्य से कम बना रह सकता हैं। नवंबर दूसरे सप्ताह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

पिछले दस वर्षों का न्यूनतम तापमान 

वर्ष      दिनांक       तापमान 

2019    30 नवंबर     8.2 डिग्री 

2018    17 नवंबर     7.1 डिग्री 

2017    23 नवंबर     4.2 डिग्री 

2016    17 नवंबर     6.9 डिग्री 

2015    18 नवंबर     9.0 डिग्री 

2014    24 नवंबर     5.0 डिग्री 

2013    18 नवंबर     5.8 डिग्री 

2012    27 नवंबर     3.5 डिग्री 

2011    28 नवंबर     6.0 डिग्री 

2010    30 नवंबर     5.3 डिग्री 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.