विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kumaon Weather News Update : 24 घंटे में हल्द्वानी के अधिकतम-न्यूनतम तापमान में आशिंक बदलाव

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 23 Nov 2021 09:02 AM (IST)

Kumaon Weather News Update मौसम विभाग का पूर्वानुमान उत्तराखंड के मौसम को लेकर सटीक साबित हो रहा है। अगले चार ...और पढ़ें

Kumaon Weather News Update : 24 घंटे में हल्द्वानी के अधिकतम-न्यूनतम तापमान में आशिंक बदलाव
Kumaon Weather News Update : 24 घंटे में हल्द्वानी के अधिकतम-न्यूनतम तापमान में आशिंक बदलाव

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : मौसम विभाग का पूर्वानुमान उत्तराखंड के मौसम को लेकर सटीक साबित हो रहा है। अगले चार दिन और पहाड़ से लेकर मैदान तक के इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिस वजह से कहीं कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। हालांकि, 24 घंटे के भीतर हल्द्वानी के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आशिंक बदलाव जरूर आया है।

रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम 14.3 था। जबकि सोमवार को कुछ गिरावट के साथ यह 27.1 और 14.3 पहुंच गया। नवंबर बीतने के साथ ठंड का दौर और बढ़ता जाएगा। वहीं, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र बिक्रम सिंह के मुताबिक 23 से 26 तक बारिश तो नहीं होगी लेकिन 25 और 25 नवंबर को हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर यानी मैदानी इलाके में हल्के कोहरे की संभावना बनी हुई है। इस स्थिति में वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी होगी।

स्टेशन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

पंतनगर 25.7 10.8

हल्द्वानी 27.1 14.3

मुक्तेश्वर 20.4 9.3

द्वाराहाट 20.7 10.3

बागेश्वर 26.2 9.1

गंगोलीहाट 20.1 9.1

लोहाघाट 20.2 2.7

नैनीताल 20.2 9.8

चम्पावत 21.1 3.2

पिथौरागढ़ 23.3 9.1

पानी की वजह से 12 गेट बंद

गौला में खनन सत्र शुरू हो चुका है। मगर अभी सिर्फ आंवला चौकी गेट को ही निकासी के लिए खोला गया है। जबकि अन्य गेटों पर पानी की स्थिति को देखते वन निगम ने अभी चुगान शुरू नहीं करवाया। हालांकि, तीन दिन के भीतर आंवला चौकी गेट पर भी एक भी गाड़ी अंदर नहीं गई। भाड़े विवाद की वजह से मामला अटका हुआ है।