नवदुर्गा मंदिर में कन्या पूजन के बाद परायण
भवाली स्थित मेहरागांव स्थित ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम नवदुर्गा मंदिर में विजयदशमी के अवसर पर यज्ञ हवन कर कन्या पूजन कर परायण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 08:10 PM (IST)
संस, भवाली : मेहरागांव स्थित ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम नवदुर्गा मंदिर में विजयदशमी के अवसर पर हवन यज्ञ के साथ कन्या पूजन कर परायण किया गया। यजमान महिपाल सिंह की अगुवाई में पंडित हरीश भगत, कमल तिवारी ने धाíमक अनुष्ठान कराएं।
मंदिर के पुजारी दयालु महाराज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कन्याओं का पूजन किया गया। सांकेतिक रूप से भंडारे का आयोजन कर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दशमी के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रार्थना कर परायण किया गया। इस दौरान भुवन, व्यास महेश पाठक, विनीत जोशी, कुबेर, हरीश भगत, महिपाल सिंह, कमल तिवारी आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें