विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावली को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था चौकस, आज से हल्द्वानी में पीएसी तैनात

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 07:53 AM (IST)

Diwali 2021 दीवाली पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है। सिटी पुलिस होमगार्ड व पीआरडी जवानों ...और पढ़ें

दीपावली को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था चौकस, आज से हल्द्वानी में पीएसी तैनात
दीपावली को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था चौकस, आज से हल्द्वानी में पीएसी तैनात

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : दीवाली पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है। सिटी पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी जवानों के बाद आज से शहर में पीएसी तैनात रहेगी। यातायात से लेकर अपराधियों घटनाओं पर इनकी नजर रहेगी।

हल्द्वानी में अपराधिक घटनाएं त्योहारी सीजन में बढ़ जाती हैं। दीवाली से पहले शहर में जेब कतरे व उच्चकों की सक्रियता पहले से ज्यादा हो गई है। रोजाना एक-दो लोग उच्चकों का निशाना बन रहे हैं। मंगलवार को शहर में धनतेरस में काफी भीड़ उमडऩे की संभावना है। ऐसे में चोर, उच्चके अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। सिटी पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी जवानों के साथ ही आज यानी मंगलवार को शहर में पीएसी तैनात रहेगी।

रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी से कर्मचारियों को बुलाया गया है। डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सभी मोर्चो पर पुलिस कर्मी तैनात है। कुमाऊंभर की सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी है। हल्द्वानी में धनतेरस पर कुमाऊं के अलग-अलग हिस्सों से लोग खरीददारी को आते हैं। उनकी सुरक्षा व सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी तैनात रहेगी।

पकड़े गए तो होगी कड़ी कार्रवाई

डीआइजी डा.नीलेश आनंद भरणे ने दो टूक कहा है कि चोर व उच्चके सुधर जाएं। पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में लंबे समय से सक्रिय चोर, उच्चकों व झपटमारों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद उनके खिलाफ अगली कार्रवाई की तैयारी की जाएगी।

बाजार आ रहे हैं तो रहे सावधान

आज धनतेरस पर बाजार आ रहे हैं तो सावधान रहें। किसी भी तरह की ठगी, चोरी या झपटमारी होने पर तत्काल सूचना पुलिस को डायल 112 पर दें।