रामनगर में मासूम ने निगला पेन का ढक्कन, मौत
घर के अंदर पेन से खेल से एक मासूम ने उसके ढक्कन को निगल लिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
नैनीताल, जेएनएन : रामनगर में घर के अंदर पेन से खेल से एक मासूम ने उसके ढक्कन को निगल लिया। बच्चे की छटपटाहट और रोने आवाज सुनकर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसके गले में पैन का ढक्कन फंसा होने की बात कही और तत्काल उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे निकालने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई और मासूम ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की रात खताड़ी निवासी रफीक अहमद का डेढ़ साल का पुत्र अब्दुल्ला घर में खेल रहा था। उसके साथ उसकी पाच साल की बड़ी बहन अरसी और तीन साल का भाई अनस भी खेल रहा था। इसी दौरान अब्दुल्ला कमरे के बैड पर रखे पैन से खेलने लगा और पैन का ढक्कन खोलकर मुंह में रख लिया। ढक्कन अब्दुल्ला के गले में अटक गया और वह चिल्लाने लगा। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहा उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने काशीपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया, वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। सडक हादसे में युवक घायल रामनगर : सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार की रात ग्राम चिल्किया टाडा निवासी साजिद बाइक पर सवार होकर रामनगर से अपने घर जा रहा था। इसी बीच चिल्किया के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें : तस्करों के लिए मुफीद बना रामनगर, नशे के दलदल में फंस रहे यहां के युवा