Move to Jagran APP

आज आधी रात के बाद रोडवेज के डेढ हजार कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर, थमेंगे बसों के पहिए

आज रात 12 बजे के बाद से उत्तराखंड में रोडवेज बसों के संचालन पर असर पड़ेगा। नियमित कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन ने सात सूत्री मांगों को लेकर आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं करने पर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 09:47 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 09:47 AM (IST)
आज आधी रात के बाद डेढ हजार कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर, थमेंगे बसों के पहिए

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : आज रात 12 बजे के बाद से उत्तराखंड में रोडवेज बसों के संचालन पर असर पड़ेगा। नियमित कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन ने सात सूत्री मांगों को लेकर आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं करने पर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद डेढ़ हजार कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जांएगे। वहीं, सूत्रों की माने तो कर्मचारियों के इस रूख को लेकर दोपहर तक मुख्यालय कोई निर्णय ले सकता है।

loksabha election banner

रोडवेज कर्मचरियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला। उधारी लेकर परिवार पाल रहे कर्मचारी लंबे समय से एकमुश्त वेतन की मांग कर रहे हैं। मगर बजट के अभाव में दिक्कत आ रही है। इस बीच एसीपी का मामला तूल पकडऩे पर मुख्यालय ने बड़ी संख्या में अफसरों व कर्मचारियों को रिकवरी नोटिस भेज दिया है। जिससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कर्मचारी इसकी भी खिलाफत कर रहे हैं।

वहीं, ड्यूटी रेस्ट को लेकर भी आक्रोश जारी है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का कहना है कि उत्तराखंड परिवहन निगम अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ाकर आर्थिक नुकसान के ग्राफ को और बढ़ा रहा है। इसकी बजाय निगम को स्वयं की बसों को रूटों पर भेजना चाहिए। पूर्व में सात सूत्री मांगों को लेकर मुख्यालय स्तर पर ज्ञापन भी भेेजे गए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस वजह से आज रात से 1500 कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का दावा किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.