नैनीताल में खौफनाक वारदात, मामूली कहासुनी में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
नैनीताल के ओखलकांडा में मामूली कहासुनी के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
पति ने मामूली विवाद में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की।
10 वर्षीय बेटे के सामने हुई घटना, आरोपी पति फरार।
पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपी की तलाश तेज की।
संवाद सहयोगी, नैनीताल। ओखलकांडा के खनस्यूं में कलयुगी पति ने शुक्रवार को मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी और 10 वर्षीय मासूम बेटे को डरा-धमका देकर फरार हो गया।
घटना के बाद मां को सोता समझ मासूम डर के साए में चुप रहा। जब मां ने कोई हलचल नही की तो मासूम ने शनिवार को शाम पड़ोसियों को बुलाया। मौके का मंजर देख पड़ोसी स्तब्ध रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भीम सिंह बोहरा उम्र 37 निवासी तल्ला ओखलकांडा शुक्रवार को अपनी पत्नी से किसी बाद को लेकर विवाद हो गया। विवाद के हैवान बने पति ने अपनी पत्नी डिक्री देवी उम्र 28 को बुरी तरह डंडे से पीटना शुरू कर दिया। डंडो के ताबड़तोड़ वार से उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
मासूम ने पड़ोसियों को बताई आपबीती
शुक्रवार की रातभर पत्नी की लाश के साथ बिताने के बाद शनिवार की सुबह आरोपी अपने 10 वर्षीय पुत्र को धमकी देकर भाग निकला। मासूम बच्चा दिनभर अपनी मां को सोता हुआ समझता रहा। शाम तक मासूम के उठाने पर भी जब मां के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। तब रोते हुए मासूम ने पड़ोसियों को आपबीती बताई।
ग्रामीणों ने जब मौके का मंजर देखा तो वह स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत खनस्यूं थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर खन्स्यू पुलिस, सीओ रविकांत सेमवाल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मौके घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
आरोपी की तलाश तेज
वहीं मृतका का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। सीओ भवाली रविकांत सेमवाल ने बताया घटना 21 अगस्त की है, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए है। मृतका शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेज दिया है।
सीओ ने बताया मृतका के पिता गुमान सिंह निवासी अघौड़ा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। फरार आरोपी भीम सिह की तलाश के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
