Move to Jagran APP

अब UK 20 नंबर से पहचाने जाएंगे रानीखेत के वाहन, आइए जानते हैं पूरे उत्तराखंड के कोड

अब जल्द ही उत्तराखंड में यूके 20 नंबर जारी होगा। यह रानीखेत के वाहनों को कोड होगा। माहभर में एआरटीओ कार्यालय ताड़ीखेत में क्रियान्वित होने लगेगा। खास बात कि रानीखेत उपमंडल के वाहनों के नंबर अल्मोड़ा के कोड यूके 01 के बजाय अब यूके 20 से पहचाने जाएंगे।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 08:47 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 08:47 PM (IST)
अब UK 20 नंबर से पहचाने जाएंगे रानीखेत के वाहन, आइए जानते हैं पूरे उत्तराखंड के कोड
आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी के अनुसार ताड़ीखेत में जीजीआइसी का पुराना भवन कार्यालय के लिए चयनित कर लिया गया है।

जागरण संवाददाता, रानीखेत (अल्मोड़ा): रोडवेज डिपो शाखा के बाद कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत उपसंभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) खोले जाने की कवायद तेज हो गई है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए ब्लाक मुख्यालय के पास जीजीआइसी का पुराना भवन चयनित कर लिया गया है। 

loksabha election banner

विभागीय सूत्रों के अनुसार माहभर में एआरटीओ कार्यालय ताड़ीखेत में क्रियान्वित होने लगेगा। खास बात कि रानीखेत उपमंडल के वाहनों के नंबर अल्मोड़ा के कोड यूके 01 के बजाय अब यूके 20 से पहचाने जाएंगे।

रानीखेत में एआरटीओ कार्यालय खोले जाने का मुद्दा राज्य गठन के बाद से ही उठाया जाता रहा है। मगर भवन या भूमि न मिलने से मुराद पूरी न हो सकी। 

हालांकि पूर्व सीएम हरीश रावत ने 2017 में रामनगर के साथ ही रानीखेत में एआरटीओ कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। रामनगर में जमीन जल्द मिलने से कार्यालय स्थापित कर लिया गया लेकिन यहां भूमि चयन न किया जा सका।

सत्ता बदलने के बाद उपनेता प्रतिपक्ष करन सिंह माहरा ने त्रिवेंद्र सरकार में सदन में यह मुद्दा जोरशोर से उठाया था। इधर बीते माह रानीखेत पहुंचे परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने विधायक डा. प्रमोद नैनवाल के आग्रह पर संभागीय परिवहन कार्यालय जल्द खोले जाने की घोषणा करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे। 

आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी के अनुसार ताड़ीखेत में जीजीआइसी का पुराना भवन कार्यालय के लिए चयनित कर लिया गया है। जल्द ही नया स्टाफ तैनात किया जा सके, शुभारंभ की तैयारी कर ली गई है।

ये होगा लाभ

रानीखेत उपमंडल के ताड़ीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया, स्याल्दे, सल्ट, भतरौजखान, भिकियासैंण, मासी, जालली आदि क्षेत्रों के वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस आदि के लिए अल्मोड़ा के चक्कर नहीं काटने होंगे। 

एआरटीओ आफिस के होने से वाहन संबंधी तमाम कामों से लोगाें का अाना जाना बढ़ेगा तो परिवहन, फोटोकापी, खाद्य पदार्थों की दुकाने समेत अनेक प्रकार से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से रोजगार बढ़ेगा। इससे ताड़ीखेत कस्बे का विकास होगा।

जानिए कहां का कौन सा है कोड

कोड          स्थान

यूके 01      अल्मोड़ा

यूके 02      बागेश्वर 

यूके 03      चम्पावत

यूके 04      नैनीताल

यूके 05      पिथौरागढ़

यूके 06      ऊधमसिंह नगर

यूके 07       देहरादून

यूके 08        हरिद्वार

यूके 09        टिहरी

यूके 10        उत्तराकाशी

यूके 11        चमोली

यूके 12         पौड़ी

यूके 13        रुद्रप्रयाग

यूके 14        ऋषिकेश

यूके 15        कोटद्वार

यूके 16        विकासनगर

यूके 17        रुड़की

यूके 18        काशीपुर

यूके 19        रामनगर

यूके 20        रानीखेत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.