पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के दावेदारों के खर्च का मिलान पूरा, सपा प्रत्याशी को नोटिस जारी
पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में दावेदारों के खर्च का अंतिम मिलान वमंगलवार को केंद्रीय पे्रक्षक की मौजूदगी में हुआ। भाजपा कांग्रेस का ब्यौरा सही पाया गया।
पिथौरागढ़, जेएनएन : पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में दावेदारों के खर्च का अंतिम मिलान वमंगलवार को केंद्रीय प्रेक्षक की मौजूदगी में हुआ। भाजपा, कांग्रेस का ब्यौरा सही पाया गया। सपा प्रत्याशी के व्यय ब्यौरे में तमाम खामियां पाई गई हैं। रिटर्निंग आफिसर ने सपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर दिया है।
चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का अंतिम मिलान मतगणना समाप्त होने के ठीक एक माह बाद किया जाता है। जिसकी पूरी रिपोर्ट केंद्रीय निर्वाचन महकमे को भेजी जाती है। मंगलवार को केंद्रीय प्रेक्षक कल्याण नाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रत्याशियों के व्यय का मिलान शैडो पंजिकाओं से किया गया। भाजपा प्रत्याशी (वर्तमान विधायक) चंद्रा पंत ने विधानसभा उपचुनाव में 1827667 लाख रुपये की धनराशि खर्च की। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी ने 1375385 रुपये चुनाव में खर्च किए। दोनों के खर्च का मिलान सही पाया गया। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट के व्यय व्यय लेखा में तमाम खामियां पाई गई। रिटर्निंग आफिसर तुषार सैनी ने सपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर 25 दिसंबर तक सही व्यय लेखा प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज शुक्ला तमाम विभागीय अधिकारी और प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : राज्य सभा सदस्य टम्टा ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून देश के लिए खतरनाक
यह भी पढ़ें : पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल संग दुग्ध संघों के पूर्व अध्यक्ष व उत्पादकों ने डीएम से मिलकर की ये मांग