जिसे लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में मचाया सियासी तूफान, उत्तराखंड में नितिन नवीन ने दिया करारा जवाब
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दलित बूथ अध्यक्ष के घर नाश्ता कर कांग्रेस के शुद्धीकरण विवाद पर सियासी ...और पढ़ें

दलित के घर नाश्ता कर नितिन नवीन ने दिया कांग्रेस के शुद्धीकरण का जवाब।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रकाश जोशी, लालकुआं । राष्ट्रीय स्तर पर हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को दलित के घर पहुंच गए।उन्होंने वहां नाश्ता कर चाय पी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दलित के घर पहुंचने से नितिन नवीन ने बड़ा सियासी संदेश दिया है। साथ ही इसे कांग्रेस के शुद्धीकरण को लेकर दलित सम्मान को लेकर की जा रही राजनीति के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्र जयपुर बीसा निवासी बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य के घर पहुंचे।
अनुसूचित जाति से आने वाले बूथ अध्यक्ष के घर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाश्ते के कार्यक्रम को संगठनात्मक संदेश के साथ ही हाल में हल्द्वानी में कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद सामने आए कथित शुद्धिकरण विवाद के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नाश्ते के दौरान नितिन नवीन ने बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
यह भी पढ़ें- सिख-पंजाबी समाज ने पुरुषार्थ से तराई को बनाया अन्न भंडारः नितिन नवीन
उन्होंने कहा कि संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने राकेश आर्य को भगवा पटका भी पहनाया।
गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आठ अगस्त को हल्द्वानी दौरे के बाद कार्यक्रम स्थल पर एक संगठन की ओर से शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ है। अनुसूचित जाति के बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचकर नाश्ता करने को लेकर भाजपा ने इसे सामाजिक समरसता और बूथ कार्यकर्ता के सम्मान का संदेश बताया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका ने नितिन नवीन को बाबा नीब करौरी महाराज का प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, विधायक डा. मोहन बिष्ट समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
