Move to Jagran APP

Nautapa 2021 : आज से शुरू हो रहा है नौतपा, शुरुआती पांच दिन होगी तपिश, फिर राहत के आसार

Nautapa 2021 इस बार नौतपा में शहर का माैसम मिलाजुला रहने के आसार हैं। 25 मई से दो जून तक नौतपा रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान शुरुआती चार-पांच दिनों में तपिश ज्यादा रहेगी लेकिन बाद में मौसम के तेवर नरम पड़ सकते हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 25 May 2021 07:51 AM (IST)Updated: Tue, 25 May 2021 05:59 PM (IST)
Nautapa 2021 : आज से शुरू हो रहा है नौतपा, शुरुआती पांच दिन होगी तपिश, फिर राहत के आसार
Nautapa 2021 : आज से शुरू हो रहा है नौतपा, शुरुआती पांच दिन होगी तपिश

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Nautapa 2021: इस बार नौतपा में शहर का माैसम मिलाजुला रहने के आसार हैं। 25 मई से दो जून तक नौतपा रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान शुरुआती चार-पांच दिनों में तपिश ज्यादा रहेगी, लेकिन बाद में मौसम के तेवर नरम पड़ सकते हैं। इस दौरान बारिश के भी आसार बनेंगे।

loksabha election banner

पिछले दस वर्षों में नाैतपा के दौरान आठ बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है। 2015 में सर्वाधिक 42.3 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम तापमान 2016 में रहा था। तब 28 मई को तापमान 36.5 डिग्री पहुंचा था। मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि 25 मई से दो जून तक शुरुआत में तापमान ज्यादा रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम बदलने के कारण तापमान में कमी आ सकती है। इधर, सोमवार को हल्द्वानी में धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम 21.2 डिग्री रहा।

श्रीमदभागवत में नौतपा का वर्णन

सनातन धर्म में सूर्य देवता का विशेष स्थान है। ज्योतिषाचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी बताते हैं कि श्रीमदभागवत में नौतपा का वर्णन मिलता है। सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में रहता है उस काल को नौतपा कहते हैं। हालांकि सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में परिभ्रमण 14 दिन का है, लेकिन शुरुआती नौ दिनों में काफी गर्मी रहती है। इस कारण इसे नौतपा कहते हैं।

नौतपा का वैज्ञानिक दृष्टकोण

वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं। इसके चलते पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है। अधिक गर्मी के चलते मैदानी क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है और समुद्र की लहरें आकर्षित होती हैं। इससे अच्छी बारिश की संभावनना होती है।

नौतपा में 10 वर्षों का सर्वाधिक पारा

वर्ष                     तापमान        

26 मई, 2011       38.0 

28 मई, 2012       41.7

27 मई, 2013       41.2

30 मई, 2014       40.5

25 मई, 2015       42.5

28 मई, 2016       36.5

26 मई, 2017       40.5

27 मई, 2018       41.0

31 मई, 2019       42.0

27 मई, 2020       41.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.