चार महीने पहले हुई थे नेशनल प्लेयर यतीश की शादी, पत्नी संग घूमने निकले नैनीताल, सफर में छूटा साथ... मौत
चार महीने पहले शादी के बंधन में बंधे नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी यतीश की नैनीताल यात्रा के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई।

नेशनल बास्केटबाल प्लेयर यतीश।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। चार महीने पहले दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर जनम-जनम साथ निभाने का वादा किया था। यतीश और शीतल की आंखों में कई सपने थे।
शादी के बाद का हर नया लम्हा उनके जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आ रहा था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में यतीश का साथ हमेशा के लिए छूट गया।
नियति का क्रूर खेल
गाजियाबाद निवासी नेशनल बास्केटबाल प्लेयर यतीश और शीतल गुरुवार को नैनीताल घूमने के लिए निकले। नैनीताल की खूबसूरत वादियों में दोनों शादी के बाद पहाड़ के पहले टूर को यादगार बनाना चाहते थे। नई गाड़ी होने के कारण भी हमसफर के साथ नैनीताल का यह सफर खास था।
हंसते-खेलते देर रात दोनों रामनगर पहुंच गए। अब नैनीताल तक पहुंचने के लिए दोनों को केवल 50 किलोमीटर से अधिक सफर तय करना था। शीतल को इसका जरा भी अंदेशा नहीं था कि यह सफर जीवनसाथी के साथ आखिरी सफर होगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रामनगर में आधी रात सड़क पर उतरा गुलदारों का कुनबा, गाड़ियों की रोशनी में खेलते दिखे शावक
पर अचानक सामने से आए बेकाबू ट्रक की टक्कर से हुए हादसे में यतीश की मौत ने शीतल की दुनिया को पलभर में तबाह कर दिया। नियति के इस क्रूर खेल में पीछे छूट गई तो चार महीने के सफर की हसीन यादें।
पत्नी का रोता-बिलखता छोड़ गए
शादी के बाद दोनों का सफर खुशियों की मंजिल की तरफ बढ़ रहा था, वह अचानक दर्द और अंतहीन तन्हाई के मोड़ पर आकर ठहर गया। यतीश अपने पीछे छोड़ गए रोती-बिलखती पत्नी और वे सपने जो अब शीतल की यादों में रह जाएंगे।
रामनगर पहुंचे पिता सुरेश यादव ने बताया कि दोनों पहली बार नैनीताल घूमने के लिए जा रहे थे लेकिन ट्रक चालक की लापरवाही ने उनकी बेटी को छीन लिया।
