विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के रामनगर में आधी रात सड़क पर उतरा गुलदारों का कुनबा, गाड़ियों की रोशनी में खेलते दिखे शावक

Published: Sun, 27 Sep 2026 04:34 PM (IST)

रामनगर के भवानीपुर पंजाबी में देर रात गुलदारों का एक कुनबा सड़क पर आ गया, जिससे वाहन चालकों ने वीडियो बनाए और लोगों में दहशत फैल गई।

HighLights

  1. रामनगर के भवानीपुर पंजाबी में गुलदारों का कुनबा सड़क पर दिखा

  2. एक नर, एक मादा और दो शावक सड़क पर खेलते नजर आए

  3. वन विभाग क्षेत्र में एक और पिंजरा लगाने की तैयारी में है

जागरण संवाददाता, रामनगर। वन क्षेत्र होने की वजह से रामनगर में बाहरी क्षेत्रों में गुलदारों की मौजूदगी अक्सर लोगों की दहशत की वजह बनती है।

अब आबादी क्षेत्र भवानीपुर पंजाबी में देर रात गुलदारों का कुनबा सड़क पर आ गया और काफी देर तक मंडराता रहा। उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने गुलदारों के कुनबे का वीडियो बनाया। ऐसे में रात में पैदल राहगीर व बाइक सवारों के लिए खतरा बना हुआ है।

सड़क पर गुलदारों का कुनबा 

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आमपोखरा रेंज में भवानीपुर पंजाबी में पिछले कुछ दिनों से खेत व झाड़ियों में गुलदार की आवाजाही बनी हुई है। विभाग ने एक माह पहले दो पिंजरा भी वहां लगाए थे। जिसमें एक गुलदार भी कैद हुआ था। जबकि एक पिंजरा गांव में लगा हुआ है। इसके बाद भी रविवार की तड़के गुलदारों का कुनबा सड़क पर आ गया।

यह भी पढ़ें- देहरादून के शेरगढ़ में फिर दिखे दो गुलदार, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

वनाधिकारियों के मुताबिक एक मादा व एक नर गुलदार के अलावा उनके दो बच्चे भी नजर आ रहे हैं। जिनकी उम्र करीब डेढ़ साल प्रतीत हो रही है। वाहन चालकों ने रात में सड़क पर गुलदार देखे तो उनकी वीडियो बनाई। गुलदार भी वाहन की लाइट को देखकर आसपास ही मंडरा रहे हैं। गुलदार के बच्चे सड़क पर खेलते नजर आ रहे हैं।

आमपोखरा रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि भवानीपुर पंजाबी क्षेत्र में दो बड़े गुलदार व उनके दो बच्चे देखे गए हैं। उस क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है। एक और पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।