Move to Jagran APP

Nainital Weather Update : नैनीताल में वर्षा से फिर दरकी बलियानाला की पहाड़ी, दहशत में कटी लोगों की रात

Landslide On Balianala भारी वर्षा के बीच शहर के लिए खतरा बनी बलियानाला पहाड़ी पर शनिवार रात फिर भूस्खलन हुआ। तेज आवाज के साथ पहाड़ी से बोल्डर और मलबा नाले में समाया तो क्षेत्रवासियों की भी नींद उड़ गई। जिसके बाद पूरी रात क्षेत्रवासियों ने दहशत में बिताई।

By kishore joshiEdited By: Skand ShuklaPublished: Mon, 26 Sep 2022 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 09:31 AM (IST)
Nainital Weather Update : नैनीताल में वर्षा से फिर दरकी बलियानाला की पहाड़ी, दहशत में कटी लोगों की रात
Nainital Weather Update : नैनीताल में वर्षा से फिर दरकी बलियानाला की पहाड़ी, दहशत में कटी लोगों की रात

जागरण संवाददाता, नैनीताल : भारी वर्षा के बीच शहर के लिए खतरा बनी बलियानाला पहाड़ी पर शनिवार रात फिर भूस्खलन हुआ। तेज आवाज के साथ पहाड़ी से बोल्डर और मलबा नाले में समाया तो क्षेत्रवासियों की भी नींद उड़ गई। जिसके बाद पूरी रात क्षेत्रवासियों ने दहशत में बिताई।

loksabha election banner

पहाड़ी पर भूकटाव बढ़ते हुए जीजीआईजी स्कूल परिसर के समीप तक पहुंच गया है। बता दे कि वर्षो से शहर की तलहटी पर स्थित बलियानाला पहाड़ी पर भूस्खलन हो रहा है। शनिवार रात भारी वर्षा के बाद पहाड़ी पर एक बार भारी भूस्खलन हुआ।

रईस होटल की ओर पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा नाले में समा गया। मलबा गिरने की तेज आवाज सुन क्षेत्रवासियों की भी नींद खुल गई। कई क्षेत्रवासी सहमे हुए घरों से बाहर आ गए। सुबह तक पहाड़ी से रूक रूक कर पत्थर और मलबा गिरता रहा।

क्षेत्रीय सभासद रेखा आर्य ने बताया कि वर्षो से पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन से क्षेत्रवासी दहशत में रात काट रहे है। कई कवायदों और मांग के बाद भी पहाड़ी का स्थाई उपचार शुरू नहीं हो पाया है। वहीं मामले में सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पहाड़ी के स्थाई उपचार को डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है। बजट मिलने के बाद ही ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जाएगा।

नैनीताल झील का जलस्तर सुधरा

नैनीताल में बीती रात से दोपहर तक हुई लगातार वर्षा से नैनी झील का जलस्तर 10 फीट से करीब पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि नैनीझील के जलस्तर जलस्तर में काफी सुधार आ गया है। प्राकृतिक जलस्रोत भी रिचार्ज हो गए है।

भारी वर्षा से जनजीवन भले ही अस्त व्यस्त हो गया हो, मगर नैनी झील के लिए वर्षा वरदान साबित हुई है। झील का जलस्तर सामान्य से 10 फीट ऊपर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 90 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.