Move to Jagran APP

जानिए कुमाऊं में कब हो सकती है बारिश, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने कुमाऊं के तराई-भाबर में अगले दो दिन कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। रविवार को शीतलहर झेल चुके लोगों को सोमवार को फिर कंपकंपी छुड़ाने वाली सर्दी में रहना पड़ सकता है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:07 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:07 AM (IST)
जानिए कुमाऊं में कब हो सकती है बारिश, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
जानिए कुमाऊं में कब हो सकती है बारिश, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मौसम विभाग ने कुमाऊं के तराई-भाबर में अगले दो दिन कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। रविवार को शीतलहर झेल चुके लोगों को सोमवार को फिर कंपकंपी छुड़ाने वाली सर्दी में रहना पड़ सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में 17 व 18 जनवरी को भी कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। 19 व 20 जनवरी के दौरान पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जिले में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी सकता है।

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान        अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी    12.6           9.1

पंतनगर     12.2            9.1

नैनीताल     14.3           5.6

मुक्तेश्वर    14.5           3.0

बागेश्वर      22.0           5.4

चम्पावत     16.5           0.7

अल्मोड़ा       22.2         2.2

पिथौरागढ़    18.3          4.7

रविवार पूरे दिन तराई-भाबर में छाया रहा कोहरा

ऊधम सिंह नगर का तराई व नैनीताल जिले का भाबर क्षेत्र रविवार को पूरे दिन कोहरे के आगोश में रहा। कोहरे की वजह से 24 घंटे के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे पहुंचने से शीतलहर की स्थिति रही। दिन व रात में तकरीबन एक समान ठंड रही। तराई-भाबर में बीते सप्ताह से ही कोहरे की स्थिति बनी हुई है। हालांकि रविवार को इस मौसम का सबसे घना कोहरा रहा। हल्द्वानी में दिनभर में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप निकलने की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में वृद्धि हुई है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को ठंड से राहत मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.