विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ से बढ़ा यातायात दबाव, एंट्री प्वाइंट पर रोके गए वाहन

Published: Wed, 03 Jun 2026 12:23 PM (IST)

नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के चरम पर होने से वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पुलिस ने रूसी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन पीक पर पहुंच गया है। वीकेंड के बाद भी पर्यटक वाहनों का रेला उमड़ा, तो पुलिस को दोपहर से विशेष यातायात प्लान लागू करना पड़ा।

पर्यटक के वाहनों को एंट्री प्वाइंट रूसी व नारायण नगर में पार्क कर शटल सेवा से शहर भेजा गया। इससे एंट्री प्वाइंट से बाहर मुख्य सड़क पर वाहनों की कतार लगी रही। पर्यटक वाहनों से माल रोड, चिड़ियाघर रोड व मल्लीताल क्षेत्र में कई बार जाम लगा।

मालरोड समेत अन्य क्षेत्रों में जाम की स्थिति

मंगलवार को पर्यटन कारोबार सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही थी, जिस कारण सुबह से भवाली मस्जिद तिराहा क्षेत्र में पर्यटक वाहनों को डायवर्ट नहीं किया गया। लेकिन 10 बजे तक शहर के सभी पार्किंग स्थल फुल हो गए। मालरोड समेत अन्य क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनने लगी।

यह देख पुलिस ने तत्काल विशेष यातायात प्लान लागू कर पर्यटक वाहनों को रूसी व नारायण नगर में रोक पर्यटकों को शटल सेवा से शहर भेजा। हालांकि पार्किंग वाले होटलों में एडवांस बुकिंग कर आने वाले पर्यटक वाहनों को शहर में एंट्री मिलती रही।

पर्यटक वाहनों को बाहर रोके जाने के कुछ ही घंटों बाद शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई। शाम तक रूसी में करीब 150, जबकि करीब सौ वाहन नारायण नगर पार्किंग में पार्क हो गए थे।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में सुहावने मौसम के बीच बढ़ा झील का जलस्तर, पर्यटकों की भीड़ से गुलजार हुई सरोवर नगरी

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आसमान से बरसी राहत, नैनीताल में बारिश; मलबा आने से बुडाखेत-सिप्टी-चंपावत मार्ग बंद